बेन स्टोक्स ने श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाहर रहने का फैसला किया (Ben Stokes/Instagram)
इंग्लैड की टीम दो जनवरी को श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी, जहां गॉल स्टेडियम में उसे 14 से 18 जनवरी तक पहला और 22 से 26 जनवरी तक दूसरा टेस्ट मैच खेलना है.
इंग्लैड की टीम दो जनवरी को श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी, जहां गॉल स्टेडियम में उसे 14 से 18 जनवरी तक पहला और 22 से 26 जनवरी तक दूसरा टेस्ट मैच खेलना है. कोविड-19 महामारी के कारण इस सीरीज का आयोजन जैव सुरक्षित माहौल में होगा जहां स्टेडियम में भी दर्शको कों अनुमति नहीं होगी.
कैमरून ग्रीन के सिर में लगी गेंद, रन और बल्ला छोड़ देखने भागे सिराज- VIDEO
टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की वापसी हुई है जबकि जोस बटलर और बेन फॉक्स के रूप में दो और विकेटकीपर पहले से टीम में है. टीम में एसेक्स के युवा डैन लॉरेंस इकलौते नये खिलाड़ी है. उन्हें प्रथम श्रेणी के 74 मैचों का अनुभव है.इंग्लैंड टेस्ट टीम:
जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टॉ, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, जैक क्रावले, सैम कुरेन, बेन फॉक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डोम सिबली, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.