- Hindi News
- Local
- Mp
- Jyotiraditya Scindia In Bhopal Today; Shivraj Singh Chouhan Rajya Sabha MP Will Go To Shajapur
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे। एयर पोर्ट पर सिंधिया का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया।
- दोपहर 2 बजे शिवराज-सिंधिया जाएंगे शाजापुर, विकास कार्यों करेंगे भूमिपूजन
- इंदौर में विधायक मनोज चौधरी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हाेंगे
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंच गए हैं। वे एयर पोर्ट से करीब 40 गाड़ियों के काफिले के साथ सीधे सीएम हाउस पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी बैठक होगी। सिंधिया के उनके समर्थक कई मंत्री भी सीएम हाउस पहुंचे हैं। सिंधिया 12 दिन में दूसरी बार मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि शिवराज और सिंधिया दोपहर 2 बजे भोपाल से शाजापुर जाएंगे। इससे पहले दोनों नेताओं की करीब एक घंटे की बैठक भी है। माना जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी, मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है। उपचुनाव के एक माह बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। दो पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को शिवराज कैबिनेट में शामिल होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
सीएम हाउस के सूत्रों ने बताया कि शिवराज और सिंधिया दोपहर 2 बजे शाजापुर जाएंगे। जहां वे नगरपालिका के विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों नेता शाम 5 बजे इंदौर जाएंगे। जहां हाटपिपल्या विधायक मनोज चोधरी की पुत्री के विवाद समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे भोपाल लौट आएंगे। जबकि सिंधिया दिल्ली रवाना हो जाएंगे।