Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- गृह मंत्रालय ने कलेक्टर को दिए हायर सेकंडरी स्कूल संचालित करने के आदेश
हाईस्कूल व हायर सेकेंड्री के छात्रों को बोर्ड परीक्षा का कोर्स कवर कराने के लिए 11 दिसंबर से नवमीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू होना है लेकिन अभी तक अतिथि शिक्षकों की ज्वाइनिंग नहीं होने अध्यापन का संकट बरकरार है। स्कूलों में पढ़ाई का मैनेजमेंट कोविड-19 के नियम पालन के अनुरूप कराने पर गृह मंत्रालय ने जोर दिया है।
गृह मंत्रालय ने कलेक्टर को भेजे परिपत्र में उल्लेख किया है कि जिन हायर सेकेंड्री स्कूलों में कक्षा 9 से लेकर 12 तक छात्रों का नामांकन 100 से कम है ऐसे स्कूलों में नियमित क्लास लगाकर अध्यापन कराया जाए।
जिन हाईस्कूल या हायर सेकेंड्री स्कूलों में छात्र संख्या 100 तक है वहां भी नियमित क्लास लगाई जा सकती हैं। इस आदेश के पालन में जिले के 175 हायर सेकेंड्री स्कूलों में 11 दिसंबर से हाईस्कूल व इंटर के छात्रों का अध्यापन सुनिश्चित जाना है। लेकिन अभी तक न तो स्कूलों की साफ सफाई हुई है और न ही पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति।