.
राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 25 दिवसीय ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तहत चलाया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देश पर यह अल्पावधि स्वरोजगार प्रशिक्षण शुरू किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. बीडी अहिरवार और प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. विनिता प्रजापति ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। डॉ. अहिरवार ने कहा, हुनर और कौशल से ही आत्मनिर्भरता संभव है। ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद करते हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे इस प्रशिक्षण से स्वरोजगार के नए अवसर बना सकती हैं। डॉ. विनिता प्रजापति ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने प्रकोष्ठ के उद्देश्यों और प्रशिक्षण की रूपरेखा विस्तार से बताई। कहा, रोजगारपरक योजनाएं छात्राओं तक पहुंचाना प्राथमिकता है।