Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सूचना के बाद पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित रीजनल पार्क के पीछे तालाब में काम कर रहे कर्मचारियों को शनिवार को एक अधेड़ का शव तालाब में दिखाई दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्ती की कोशिश की। बाद में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल पहुंचाया।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित रीजनल पार्क के पीछे तालाब में कई दिनों से निगम की टीम तालाब चौड़ीकरण के साथ ही साफ-सफाई का काम कर रही है। शनिवार को जब टीम काम कर रही थी, इसी दौरान एक कर्मचारी की नजर तालाब में गई। यहां किनारे पर एक अधेड़ व्यक्ति पानी में नजर आया। अज्ञात शव को देख कर्मचारी ने तत्काल अन्य लोगों को बताते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे एएसआई विक्रम सिंह मंडलोई ने बताया कि एक अज्ञात शव की सूचना मिली थी। अभी उसकी शिनाख्ती नहीं हो पाई है। एफएसएल की टीम के अधिकारी भी जांच के लिए पहुंचे थे।