Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैनाएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
580 लोगों के सैंपल की जांच में शुक्रवार को दो लोगों के काेरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। लेकिन अंबाह के सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहित गुप्ता की रिपोर्ट में उन्हें निगेटिव करार दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, नोयडा में सेवारत गंज अंबाह के सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहित गुप्ता ने 8 दिसंबर को अंबाह सिविल अस्पताल में अपना ब्लड सैंपल कोरोना जांच के लिए दिया था।
जिसकी जांच रिपोर्ट 11 दिसंबर को पॉजिटिव आई थी। ग्वालियर में जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक अन्य मरीज रामेश्वर पुत्र मोतीराम धाकड़ भी शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।