धमकी: ट्यूबवेल खनन करवाने बुलाए शिक्षक पर युवक ने तान दिया कट्टा

धमकी: ट्यूबवेल खनन करवाने बुलाए शिक्षक पर युवक ने तान दिया कट्टा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रायसेन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार को दोपहर के समय एक युवक ने शिक्षक पर कट्टा अड़ाकर उसे धमकाने का प्रयास किया । शिक्षक ने युवक का हाथ पकड़ कर लोगों को आवाज लगाना प्रारंभ कर दिया, जिससे युवक हड़बड़ा कर वहां से भाग गया, जिससे उसका कट्टा भी वहीं पर गिर गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है ।

मढिया देवरी हाल सिलवानी निवासी रामेश्वर रघुवंशी पुत्र अजब सिंह रघुवंशी ने बताया कि उसके पास एक युवक का फोन आया कि उसे टयूबवेल खनन कराना है। इसके बाद वह वर-वधु गार्डन के पास पहुंच गया ।

यहां पर एक अज्ञात युवक उससे बात करने लगा। बातों के दौरान युवक ने कट्टा निकालकर उस पर तान दिया। कट्टा देखकर उसने युवक का हाथ पकड़ लिया था। एसआई दीपक वर्मा ने बताया कि जिस युवक ने कट्टा ताना था, वह कट्टा मौके पर ही गिर गया था ।



Source link