धर्म: वर्ष के अंत में 4 ग्रहों का राशि में बदलाव

धर्म: वर्ष के अंत में 4 ग्रहों का राशि में बदलाव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

राजगढ़17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नववर्ष से शुरू होने के पूर्व 14 दिन में चार बड़े ग्रहों का विशेष राशि परिवर्तन का योग बन रहा है। इस परिवर्तन के चलते जिनकी जन्म कुंडली में ग्रह खराब स्थान में हैं वे आराधना कर गुरुमंत्र का जाप करें। 2021 के प्रवेश के पहले 24 दिसंबर तक चार बड़े ग्रहों सूर्य-बुध-शुक्र-मंगल का विशेष राशि परिवर्तन योग बन रहा है।

यह राशि परिवर्तन अलग-अलग जातकों की राशि के अनुरूप फल प्रदान करने वाले होंगे। साथ ही इन ग्रहों की राशि परिवर्तन से जिनकी जन्म कुंडली में सूर्य बुध शुक्र और मंगल नीच भाव (खराब स्थान) में है उन्हें अपनी साधना-आराधना को विशेष तौर पर मजबूत करना चाहिए और अपने ईष्ट सहित गुरुमंत्र का जाप करना चाहिए। वहीं सोमवती अमावस्या 14 दिसंबर को मनाई जाएगी। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। ये साल में लगभग एक या दो ही बार पड़ती है।

किस दिन ग्रहों में कैसे परिवर्तन होंगे
इस साल के अंत में पहले 11 दिसंबर को शुक्र तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में पहुंचा। 15 दिसंबर को सूर्य रात्रि 9.32 पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। धनु राशि में प्रवेश के साथ ही मलमास का शुभारंभ होगा जो 14 जनवरी सुबह 8.14 पर सूर्य क़े मकर राशि में प्रवेश के साथ समाप्त होगा। 17 दिसंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में सुबह 11.36 पर प्रवेश करेगा, बुध के धनु राशि में प्रवेश के साथ सूर्य और बुध का बुधादित्य योग निर्मित हो रहा है।



Source link