भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (फोटो-@ImRo45)
IND VS AUS: पिछले महीने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे के दो टेस्ट से बाहर रखा गया था. उन्हें आईपीएल में इंजरी हुई थी.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 12, 2020, 2:50 PM IST
ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत रोहित को 14 दिनों के क्वारंटीन में रखा जाएगा. बीसीसीआई के मुताबिक रोहित को इस दौरान होटल में फिटनेस को लेकर क्या कुछ करना है इसका प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है. इसके बाद क्वारंटीन खत्म होते ही मेडिकल टीम उनकी फिटनेस को देखेगी. इसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ खलने पर कोई फैसला लिया जाएगा. माना जा रहा है कि रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले टेस्ट में खेल सकते हैं. ये मैच 7 जनवरी से शुरु होगा.