जोस बटलर भारत के खिलाफ शायद दो मैच नहीं खेलेंगे (फोटो क्रेडिट : England Cricket Twitter)
ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद अगले साल भारत इंग्लैंड की मेजबानी करेगा, मगर इससे पहले इंग्लैंड की टीम श्रीलंका का भी दौरा करेगी.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 12, 2020, 3:49 PM IST
इन दिनों इंग्लैंड क्रिकेट टीम मैनेजमेंट तीन फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों के कार्यभार को कम करने के लिए ऐसे कदम उठा रही है. दरअसल भारत का दौरा करने से पहले इंग्लैंड की टीम श्रीलंका का दौरा करेगी. श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है.
इंग्लैंड टीम के चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा कि बेन फॉक्स के लिए मौका बन सकता है. बटलर को आराम देना तय है. उन्होंने फॉक्स को लेकर कहा कि उन्होंने पूरा समय बायो बबल में बिताया है और उन्हें लगता है कि फॉक्स को एक वास्तविक समझ है कि वो अच्छे क्रिकेटर हैं और मौके का फायदा उठा सकते हैं. स्मिथ ने कहा कि जल्द ही कुछ फॉक्स को कुछ मौके मिल सकते हैं.
भारत के खिलाफ टीम में वापसी कर सकते हैं स्टोक्सइंग्लैंड के श्रीलंका दौरे की बात करें तो हाल में ही बेन स्टोक्स के पिता का निधन हुआ था, इस वजह से उन्होंने श्रीलंका दौरे से हटने का फैसला किया है. जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के कार्यभार प्रबंधन के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुनी गयी 16 सदस्यीय इंग्लैंड टीम (England vs Sri Lanka) में शामिल नहीं किया गया. स्टोक्स और आर्चर की अगले साल फरवरी में भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए वापसी लगभग तय है.
यह भी पढ़ें :
बड़ी खबर: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया में भी होगा फिटनेस टेस्ट, BCCI ने बताया पूरा प्लान
IND Vs AUS: कैमरुन ग्रीन के बाद वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया का एक और खिलाड़ी कनकशन का शिकार
इंग्लैड की टीम दो जनवरी को श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी, जहां गॉल स्टेडियम में उसे 14 से 18 जनवरी तक पहला और 22 से 26 जनवरी तक दूसरा टेस्ट मैच खेलना है. कोविड-19 महामारी के कारण इस सीरीज का आयोजन जैव सुरक्षित माहौल में होगा जहां स्टेडियम में भी दर्शको कों अनुमति नहीं होगी.