IND Vs AUS: कैमरुन ग्रीन के बाद वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया का एक और खिलाड़ी कनकशन का शिकार

IND Vs AUS: कैमरुन ग्रीन के बाद वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया का एक और खिलाड़ी कनकशन का शिकार


ग्यारहवें नंबर के बल्लेबाज कोंवे पर भारत के चौतरफा तेज आक्रमण की ओर से बाउंसरों की बौछार झेलनी पड़ी (फोटो- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया)

India Vs Australia A: हैरी कोंवे (Harry Conway) को पहले दिन के खिल के आखिर में सिर में गेंद लगी. इससे पहले कैमरन ग्रीन और विल पुकोवस्की भी भारत के खिलाफ मौजूदा मैचों में कनकशन का शिकार हो चुके हैं .

सिडनी. खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही आस्ट्रेलियाई टीम की समस्या शनिवार को और बढ गई जब मध्यम तेज गेंदबाज हैरी कोंवे (Harry Conway) भारत के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेले जा रहे अभ्यास मैच में कनकशन(सिर में चोट) का शिकार हो गए .मार्क स्टीकेटी को आखिरी दो दिन के खेल के लिये उनकी जगह टीम में शामिल किया गया.

ग्यारहवें नंबर के बल्लेबाज कोंवे पर भारत के चौतरफा तेज आक्रमण की ओर से बाउंसरों की बौछार झेलनी पड़ी . उन्हें पहले दिन के खिल के आखिर में सिर में गेंद लगी. इससे पहले कैमरन ग्रीन और विल पुकोवस्की भी भारत के खिलाफ मौजूदा मैचों में कनकशन का शिकार हो चुके हैं .ग्रीन को शुक्रवार को अभ्यास मैच में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चोट लगी जबकि कोंवे में देर से कनकशन के लक्षण पाये गए .

चोट से परेशान ऑस्ट्रेलिया
विक्टोरिया के मार्कस हैरिस को भारत के खिलाफ अगले सप्ताह एडीलेड में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है जबकि डेविड वॉर्नर और विल पुकोवस्की चोट के कारण बाहर हो गए हैं . वॉर्नर दूसरे वनडे में ग्रोइन में लगी चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं . वहीं पुकोवस्की आस्ट्रेलिया ए के लिये अभ्यास मैच खेलते समय कनकशन (सिर में चोट) के शिकार हो गए. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि दोनों बल्लेबाज 26 दिसंबर से होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में लौटेंगे.ये भी पढ़ें:-जन्मदिन पर छलका युवराज सिंह का दर्द, बोले- पिता के ‘हिंदू’ वाले विवादित बयान से आहत हूं

विक्टोरिया के लिये शानदार प्रदर्शन
आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘ पिछले कुछ सप्ताह में खिलाड़ियों की चोटों को देखते हुए हम भाग्यशाली हैं कि मार्कस जैसा खिलाड़ी टेस्ट टीम में आ सका.’ उन्होंने कहा ,‘‘मार्कस ने इस सत्र में विक्टोरिया के लिये शानदार प्रदर्शन किया है. इसके अलावा तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय गेंदबाजों का सामना भी कर चुके हैं.’





Source link