केंद्रीय कृषि मंत्री ने की तारीफ: आदेश के बाद कंपनी ने बढ़े दाम पर ही 4700 क्विंटल धान खरीदा

केंद्रीय कृषि मंत्री ने की तारीफ: आदेश के बाद कंपनी ने बढ़े दाम पर ही 4700 क्विंटल धान खरीदा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद/पिपरिया30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांकेतिक फोटो

  • पिपरिया एसडीएम कोर्ट के फैसले की सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री ने की तारीफ

धान के बाजार में दाम बढ़ने पर फॉर्चून कंपनी के अनुबंध से पलट कर खरीदी नहीं करने के मामले में पिपरिया एसडीएम कोर्ट के फैसले की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने तारीफ की है। इधर, आदेश के बाद कंपनी ने 3000 रु. क्विंटल के भाव से किसानों का धान खरीदना शुरू कर दिया है। 24 घंटे में 4700 क्विंटल धान खरीद लिया गया है। कंपनी ने किसानों से उनका धान बाजार मूल्य से 50 रु. ज्यादा देकर खरीदने का अनुबंध किया था लेकिन जब बाजार में दाम बढ़े तो खरीदने से इनकार कर दिया था।

किसानों की शिकायत पर कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देश पर पिपरिया एसडीएम नितिन टाले ने नए कृषि कानून किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) अनुबंध मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020 की धारा 14 (2) अ के तहत संभाग का पहला केस दर्ज करते हुए शुक्रवार को अनुबंध के अनुसार बढ़े हुए दाम पर ही खरीदी करने के आदेश कंपनी को दिए थे। तहसीलदार राजेश बौरासी ने बताया 2950 रुपए भाव और 50 रु. अतिरिक्त मिला कर 4700 क्विंटल धान की खरीदी कंपनी ने कर ली है।

इधर, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन को बधाई दी और नए कानून को किसानों के हित में बताया। उन्होंने कहा-एनडीए सरकार ने जो कृषि कानून बनाए हैं, उनसे किसानों को लाभ होगा। कलेक्टर धनंजय सिंह ने कहा कि सीएम की मंशा के अनुरूप किसानों के हित में काम हो रहा है, जैसे ही यह प्रकरण सामने आया तुरंत एक्शन लिया गया। लगातार इसकी मॉनिटरिंग की। इस निर्णय से किसानों में हर्ष है।



Source link