महिला ड्रग माफिया आंटी के बेटे के संबंध इन नेताओं के साथ सामने आए हैं.
मुख्यमंत्री (Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ड्रग माफिया (Drug Mafia) के खिलाफ पुलिस को फ्री हैंड दे दिया है. इस फ्री हैंड से ड्रग माफिया के साथ नेताओं के संबंध भी सामने आने लगे हैं. इंदौर की कुख्यात ड्रग माफिया “आंटी” (Aunty) के बेटे का संबंध अब बीजेपी नेताओं के साथ सामने आ रहा है.
- Last Updated:
December 13, 2020, 4:20 PM IST
मुख्यमंत्री (Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) से मिले फ्री हैंड के बाद पुलिस नशे के खिलाफ मैदान में तो आ गई है, लेकिन इससे माफिया, पुलिस और नेताओं का गठजोड़ भी सामने आ गया. विजय नगर पुलिस की गिरफ्त में आई प्रीति जैन उसके बेटे यश जैन काकरेचा के मोबाइल, फेसबुक अकाउंट्स की जब जांच की गई तो इंटेलिजेंस ब्यूरो और एसटीएफ के अफसर भी भौंचक्के रह गए. आंटी का बेटा यश जैन काकरेचा बीजेपी का कार्यकर्ता निकला. उसके फेसबुक पर प्रदेश के कद्दावर नेताओं के साथ ही भाजपा विधायकों के साथ भी फोटो सामने आए. उसने जैन तीर्थ स्थल मोहनखेड़ा में आयोजित भाजपा प्रदेश समिति की बैठक में बढ-चढ़कर हिस्सा लिया था और आवास व्यवस्था संभाली थी.
रमेश मेंदोला और रंजना बघेल के साथ है यश
इंदौर से बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला और मनावर से विधायक रहीं रंजना बघेल के साथ उसके फोटो दिखाए दिए. मनावर में कई होर्डिंग्स मे वो रंजना बघेल को जन्मदिन और होली की बधाई देते दिख रहा है. वहीं बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिलाष पांडे के साथ भी उसके फोटो सार्वजनिक हुए हैं.कांग्रेस को मिला बीजेपी पर हमले का मौका
इन फोटोज के सामने आने के बाद कांग्रेस को बीजेपी पर हमला करने का मौका मिल गया है. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने आरोप लगाया कि ड्रग माफिया आंटी के पुत्र की भाजपा नेताओं के साथ फोटो, बीजेपी के कार्यक्रमों में उसकी मौजूदगी, उसकी बीजेपी से नजदीकी बयां कर रही है. बीजेपी हर तरह के माफियाओं को संरक्षण देती रही है. गौरतलब है कि ड्रग माफिया आंटी का बेटा यश जैन न केवल महंगी कारों का शौकीन है, बल्कि वो अपना ज्यादातर समय विदेशों में बिताता था. वो अक्सर दुबई, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया जाता रहता था. अब पुलिस उसके विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है.