मारुति अगले साल फिर डीजल वाहन बाजार में उतारना शुरू कर सकती हैं.
मारुति (Maruti) ने इस साल अप्रैल में बीएस 6 मानक के लागू होने के बाद अपनी डीजल कारों (Diesel cars) की बिक्री बंद कर दी थी. ऐसे में इन वाहनों की मांग को बढ़ता देखकर एक बार फिर मारुति डीजल वाहनों की बिक्री शुरू करने पर विचार कर रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 13, 2020, 2:55 PM IST
अप्रैल 2020 में डीजल वाहनों की बिक्री की थी बंद- मारुति ने इस साल अप्रैल में बीएस 6 मानक के लागू होने के बाद अपनी डीजल कारों की बिक्री बंद कर दी थी. ऐसे में इन वाहनों की मांग को बढ़ता देखकर एक बार फिर मारुति डीजल वाहनों की बिक्री शुरू करने पर विचार कर रही है. वहीं जानकारों की मानें तो मारुति ने मानेसर के अपनी फैक्ट्री में बीएस-6 मानकों के अनुरूप डीजल वाहनों का निर्माण शुरू कर दिया हैं. जिससे कि अगले साल के मध्य या फेस्टिव सीजन तक डीजल वाहनों की आपूर्ति बाजार में सुनिश्चित की जा सकें.
यह भी पढ़ें: 5 हजार रुपये में अपने पसंदीदा स्कूटर की कराए प्री-बुकिंग, जानिए सबकुछ
मारुति ने इस पर प्रतिक्रिया देने से इंकार किया- मारुति के डीजल वाहनों के बाजार में एक बार फिर से उतारे जाने के सवाल पर मारुति के प्रवक्ता ने कहा कि, हम भविष्य की प्रौद्योगिकियों के बारे में कोई संकेत नहीं दे सकते. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारुति ने अपने मानेसर संयंत्र के मौजूदा सेट-अप को अपग्रेड करना शुरू कर दिया है. जिससे कि आने वाले समय में यहां 1500 सीसी तक के बीएस6 मानक के अनुरूप डीजल वाहनों का निर्माण किया जा सकें. यह भी पढ़ें: Tata Harrier जल्द पेट्रोल इंजन में होगी लॉन्च, जानिए लॉन्चिंग डेट और कीमत
हाल ही में एर्टिगा के डीजल वेरिएंट को किया है बंद- आपको बता दें मारुति ने कुछ दिनों पहले ही एर्टिगा के डीजल वेरिएंट को बंद किया है. वहीं कंपनी इस समय अपने सभी मॉडलों में बीएस 6 मानक के अनुसार 1.2 लीटर और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन यूज कर रही है. इसके साथ ही कंपनी ने कुछ मॉडलों में सीएनजी संस्करणों की बिक्री भी शुरू की है.