पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म (फोटो-@babarazam258)
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (New Zealand vs Pakistan) के बीच 18 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी
- News18Hindi
- Last Updated:
December 13, 2020, 2:38 PM IST
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बयान में कहा कि बाबर का स्कैन कराया गया, जिसमें फ्रेक्चर की पुष्टि हुई, जिससे वह कम से कम 12 दिन तक नेट सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. पीसीबी ने कहा कि इस दौरान डॉक्टर बाबर की चोट पर नजर बनाएं रखेंगे, जिसके बाद ही पहले टेस्ट में उनकी भागीदारी की पुष्टि होगी. पाकिस्तान टीम की बात करें तो कप्तान के अलावा शादाब खान भी ग्रोइन की चोट से जूझ रहे हैं, वहीं इमाम उल हक के भी अंगूठे में फ्रेक्चर हो गया है.
यह भी पढ़ें :
शादी के बंधन में बंधा स्टार भारतीय गेंदबाज, दुल्हन के साथ स्टेज पर खेला क्रिकेट’25 गेंदों पर 124 रन’ जड़कर रोहित शर्मा ने मनाई शादी की सालगिरह, जड़ा था तीसरा वनडे दोहरा शतक
टी 20 सीरीज न खेल पाने से दुखी बाबर आजम
टी20 सीरीज ऑकलैंड में 18 दिसंबर को शुरू होगी, जिसके बाद हैमिल्टन में 20 दिसंबर और नेपियर में 22 दिसंबर को मैच खेले जाएंगे. पहला टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होगा. पाकिस्तानी टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा कि मैंने बाबर से बात की है और वह टी20 सीरीज में नहीं खेल पाने से दुखी है. उन्होंने कहा कि हमें अभी काफी क्रिकेट खेलना है और हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द से जल्द पूर्ण फिटनेस हासिल करे, ताकि वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकें. (भाषा इनपुट के साथ )