- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Visibility Remained For Only 2 Km, Now Be Ready For Severe Cold, Mercury Will Fall After Cloud Sorting
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गेंद दिखे या ना दिखे, क्रिकेट खेलना जरूरी है : फोटो-सुबह 8 बजे का है। सागोद रोड स्थित उत्कर्ष स्कूल के खेल मैदान में घना कोहरा था। बावजूद क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों में उत्साह था। फोटो- चिंटू मेहता
शहर में रविवार को मौसम खुशनुमा हो गया। सीजन का पहला घना कोहरा रहा। दृश्यता सिर्फ दो किलोमीटर ही रही। सुबह 8 बजे तक कोहरे ने शहर को आगोश में ले लिया था। आलम ऐसा था कि कोहरे का असर दिनभर रहा।
तापमान में काेई बदलाव नहीं : मौसम भले ही ठंडा रहा हो, लेकिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में रविवार को कुछ भी कमी नहीं हुई। अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान शनिवार की तरह 14.6 डिग्री ही रहा। सुबह को आर्द्रता 88 व शाम काे 66 प्रतिशत रही।
2019 में भी दिसंबर मध्य में हुआ था कोहरा : पिछले साल 2019 में 20 दिसंबर के आसपास घन कोहरा हुआ था। करीब 5 से 7 दिन तक ऐसी स्थिति रोज बनी थीं। इसके बाद मौसम साफ हुआ तो तेज ठंड हो गई थी। पारा 5 डिग्री तक आ गया था। 28 दिसंबर को फसलों पर बर्फ जम गई थी।
5 दिन से ऐसा है तापमान
दिनांक अधि. न्यू. 9 दिसंबर 31.6 13.6 10 दिसंबर 30.2 14.4 11 दिसंबर 20.2 15.0 12 दिसंबर 23.2 14.6 13 दिसंबर 23.2 14.6
आगे क्या कम नहीं होगा तापमान : मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी कोहरे और बादल होने के कारण तापमान में ज्यादा कमी नहीं होगी। बादल साफ होने के बाद ठंडक रफ्तार पकड़ेगी।