- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Weather, Rain In Madhya Pradesh, Winter News Update Minimum Temperature Dropped In Bhopal, Gwalior, Jabalpur, Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में दिन और रात के तापमान में दो दिन से महज 3 डिग्री का अंतर रह रहा है।
- भोपाल समेत पांच संभागों में हल्की बारिश का अलर्ट
अरेबियन सी के लगातार नमी के आने के कारण मध्यप्रदेश के नॉर्थ ईस्ट और ईस्ट में आज दिन भर कोहरा और हल्की बारिश होर्गी। भोपाल समेत पांच संभागों में हल्की बारिश का अलर्ट भी है। इसके बाद न्यूनतम तापमान भी गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि अभी बारिश के कारण जहां दिन में लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है, वहीं रात अपेक्षाकृत अब भी गर्म बनी हुई हैं। राजधानी भोपाल में आज भी दिन और रात के तापमान में महज 3 डिग्री का अंतर है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5.4 डिग्री सेल्सियस कम 21.0 डिग्री पर आ गया, वहीं रात का सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग भोपाल के अलावा सीहोर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट समेत 5 से ज्यादा संभागों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
चार प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
भोपाल | 21.0 | 17.4 |
इंदौर | 22.3 | 17.2 |
ग्वालियर | 21.8 | 10.0 |
जबलपुर | 23.8 | 18.0 |