Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिले में दो दिन से हो रही मावठे की बारिश को रविवार सुबह विराम लग गया। सुबह हल्का कोहरा व धुंध छाई रही। सुबह 8 बजे तक बूंदाबांदी के बाद मौसम सामान्य हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली। मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न शहरों में विगत दो दिन से बारिश हाे रही है।
पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक मावठे की बारिश खंडवा शहर में 17 मिमी यानी पाैने एक इंच बारिश दर्ज की गई। पूरे जिले की बात करे तो कुल 38 मिमी यानी डेढ़ इंच बारिश हुई है। जबकि सबसे कम इंदौर-पचमढ़ी में 0.3 मिमी बारिश दर्ज हुई।
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के शेष हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। 48 घंटे बाद विभिन्न शहरों के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। रविवार को न्यूनतम तापमान 15.4 व अधिकतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 7 किमी प्रति घंटे की रही।
सबसे कम बारिश इंदौर शहर में
खंडवा 17.0
खरगोन 10.2
इंदौर 0.3
जबलपुर 1.4
रायसेन 2.0
उमरिया 1.8
धार 2.8
भोपाल 1.4
छिंदवाड़ा 1.4
होशंगाबाद 4.2
पचमढ़ी 0.3
बैतूल 2.6
गुना 1.4
शाजापुर 1.0
उज्जैन 1.0
सागर 1.0
दमोह 3.0
नाेट- आंकड़े मिमी में
ठिठुरन कम हुई : मावठे की बारिश से रात के तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ा। पिछले दो दिन से लगातार न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा था, जबकि शनिवार रात का पारा 15.4 दर्ज हुआ। दिन में सर्द हवा चली तो वही रात के समय ठिठुरन बिल्कुल नहीं लगी।
आगे क्या: 16 दिसंबर तक निमाड़ अंचल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 17 से 20 दिसंबर के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क होने के आसार है।