IND VS AUS: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दी ‘चेतावनी’, कहा-2018 जैसी टीम मत समझना

IND VS AUS: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दी ‘चेतावनी’, कहा-2018 जैसी टीम मत समझना


IND VS AUS: नाथन लायन बोले-2018 से बेहतर टीम है ऑस्ट्रेलिया (साभार-पंत इंस्टाग्राम)

भारत ने 2018 में हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबान टीम को टेस्ट सीरीज में मात दी थी. अब एडिलेड टेस्ट से पहले नाथन लायन (Nathan Lyon) ने टीम इंडिया को इशारों ही इशारों में चेतावनी दी है.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही हो लेकिन सीनियर ऑफ स्पिनर नाथन लायन (Nathan Lyon) का मानना है कि मौजूदा टीम काफी मजबूत है और 2018 से बेहतर स्थिति में है जब भारत ने उसे 2- 1 से हराया था. भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला खेलने जा रहे लायन ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हमें पता है कि भारत के खिलाफ पिछली श्रृंखला में क्या हुआ था और वे कितना अच्छा खेले थे. हमने इस पर बात की है और रणनीति बनाई है.’ उन्होंने कहा,’ मैं अपनी रणनीति नहीं बता सकता लेकिन टीम का मनोबल ऊंचा है और हम दो साल पहले से बेहतर स्थिति में हैं. यह काफी रोमांचक और मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम है.’

ऑस्ट्रेलिया ने किया है टीम इंडिया को घेरने का होमवर्क
लायन ने कहा, ‘हमने अपना होमवर्क किया है और हम अच्छे प्रदर्शन को तैयार हैं .खिलाड़ियों का चोट के कारण बाहर होना निराशाजनक है क्योंकि हमें पता है कि डेविड वॉर्नर कितने शानदार खिलाड़ी हैं.’ उन्होंने खुशी जताई कि उनके करीबी दोस्त मिचेल स्टार्क टीम में हैं और पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘वह पूरी तैयारी में हैं. वह बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं हैं बल्कि दूसरों को भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं. उनके पास अपार अनुभव है इसलिए अभ्यास नहीं मिल पाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.’

ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ-लायनभारत के खिलाफ सात बार पारी में पांच या अधिक विकेट ले चुके लायन ने कहा, ‘हमारे पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपना काम बखूबी करें. मेरे लिए यह मेरी कामयाबी नहीं बल्कि टीम में मेरी भूमिका और 20 विकेट लेने में मदद करने को लेकर है.’

कुलदीप यादव ने की खुद को प्लेइंग XI में रखने की पैरवी, बोले- दूधिया रोशनी में स्पिनरों का सामना करना मुश्किल

बता दें लायन 400 टेस्ट विकेट से दस विकेट दूर हैं और इस मुकाम पर पहुंचने वाले शेन वार्न के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर होंगे. उन्होंने कहा, ‘मैंने जहां से शुरू किया था और जहां तक पहुंचा हूं, यह काफी रोचक है. उम्मीद है कि 400 विकेट तक पहुंच सकूंगा. भारत जैसी टीम के खिलाफ गेंदबाजी में मजा आता है.’





Source link