घरेलू कलह: दो बच्चों और पत्नी का गला रेतकर खुद भी लगा ली फांसी, सतना जिले के मझगांव की घटना

घरेलू कलह: दो बच्चों और पत्नी का गला रेतकर खुद भी लगा ली फांसी, सतना जिले के मझगांव की घटना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिस्तर पर ज्योति और एक बेटे का शव पड़ा हुआ है।

  • पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात आई सामने

सतना के मझगवां नई बस्ती में एक युवक ने पहले अपने दो बच्चों और पत्नी का गला रेत कर हत्या की और बाद में खुद भी फांसी लगा ली। मंगलवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। नई बस्ती निवासी ट्रेक्टर मिस्त्री धरमू वर्मा ने अपने दो बच्चों पांच साल के आयुष और तीन साल के केयल के अलावा पत्नी ज्योति (28) की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मझगवां थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि धरमू की आर्थिक हालत ठीक थी। प्रारंभिक जानकारी में यह तथ्य सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ होगा और उसने गुस्से में इस घटना को अंजाम दे दिया। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच की जा रही है।



Source link