मस्टरकर्मी की हत्या का फुटेज सामने आया: रिश्तेदार को बचाने गए तो पत्थरों से सिर कुचल दिया

मस्टरकर्मी की हत्या का फुटेज सामने आया: रिश्तेदार को बचाने गए तो पत्थरों से सिर कुचल दिया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगर निगम के मस्टरकर्मी की थाने से 200 मीटर दूर दशहरा मैदान रोड पर दरगाह के पास हुई हत्या में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इसमें दिख रहा है कि दो युवकों ने सिर कुचल कर हत्या की थी। पुलिस अब इसे साक्ष्य के रूप में कोर्ट में पेश करेगी।

अन्नपूर्णा थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी के अनुसार मृतक प्रहलाद पिता पन्नालाल बिंदेरिया (45) निवासी महावर की हत्या की जब जांच की गई तब पुलिस को मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। उसमें दिख रहा है कि प्रहलाद की उन्हीं के मोहल्ले में रहने वाले बदमाश गौतम पिता राजकुमार इकलौदिया और घनश्यामदास नगर के अजय हटकर (मराठा) ने हत्या की है।

निगम में पदस्थ मृतक प्रहलाद ठेला लगाकर लौट रहे थे तभी दो आरोपी उनके रिश्तेदार हरिनारायण से विवाद कर रहे थे। उसे बचाने गए प्रहलाद को आरोपियों ने पकड़ लिया। दोनों ने पत्थर से सिर कुचल दिया।



Source link