जलकुंभी की समस्या शुरू: चार साल के बाद शिवना नदी में वापस नजर आई जलकुंभी

जलकुंभी की समस्या शुरू: चार साल के बाद शिवना नदी में वापस नजर आई जलकुंभी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मंदसौर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शिवना में चार साल बाद वापस जलकुंभी की समस्या शुरू हो गई है। कलेक्टर स्वतंत्रकुमार सिंह ने मुक्तिधाम के पास बना स्टाप डेम तुड़वाया, शिवना शुद्धिकरण अभियान चलाया और दवाई का छिड़काव करवाया था। तब समस्या से निजात मिली थी। इस साल वापस पशुपतिनाथ मंदिर के पास छोटी पुलिया के यहां जलकुंभी पैदा होना शुरू हो गई है। नपा स्वास्थ्य अधिकारी केजी उपाध्याय ने कहा कि जलकुंभ को निकालने का काम किया जाएगा। नपा जल्द जलकुंभी को नहीं निकाल पाती है तो समस्या विकराल हो सकती है।



Source link