Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्थानीय देवश्री जानकी रमणजी बूंदाबहू मंदिर में मंगलवार से नौ दिवसीय विवाह पंचमी महा महोत्सव प्रारंभ हो गया। जिसके पहले दिन मंगलवार को सर्वप्रथम अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 11.30 पर विधि विधान से पूजन किया गया। इसके बाद 2 किलो चांदी के बने हुए छत्र देव श्री जानकी रमणजी सरकार को चढ़ाए गए।
वही शाम 4 बजे से राम कथा आचार्य पंडित रवि शास्त्री महाराज द्वारा प्रारंभ की गई। जो 9 दिनों तक चलेगी। शाम 7 बजे देव जानकी रमणजी सरकार की लगुन लिखी गई एवं उनका विधिवत पूजन संपन्न हुआ। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवी सिंह राजपूत ,गोपालदास नामदेव, अनुराग श्रीवास्तव, उमाप्रसाद असाटी, किशाेर अग्रवाल, ओंमप्रकाश असाटी, सहयोगी सदस्य पंडित आलोक पांडे, ट्रस्ट प्रबंधक पुरुषोत्तम पटेल द्वारा समस्त नगर वासियों से कथा श्रवण करने का आग्रह किया गया है।