Ground Report: 1.5 लाख वाहन, 6 पुलिसकर्मी और बिना सिग्नल का चौराहा! करोंद में ट्रैफिक से बेहाल भोपाली

Ground Report: 1.5 लाख वाहन, 6 पुलिसकर्मी और बिना सिग्नल का चौराहा! करोंद में ट्रैफिक से बेहाल भोपाली


Last Updated:

Bhopal News: भोपाल मेट्रो फेज-2 का काम करोंद इलाके में शुरू हो चुका है, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा बंद है और रोजाना करीब 1.5 लाख वाहन ट्रैफिक में फंसे रहते हैं…..

हाइलाइट्स

  • करोंद चौराहे पर घंटों जाम में फंसी जनता
  • करोंद में ट्रैफिक से बेहाल भोपाली
  • करोंद चौराहे की हालात देख रह जाएंगे दंग

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इंदौर मेट्रो के दौड़ने के बाद भोपाल मेट्रो का बेसब्री से इंतजार, तो हो रहा है… पर किसी को नही पता है की आखिर भोपाल मेट्रो कब चलेगी. भोपाल में मेट्रो के फेज-1 की तौयारियां, जहां अंतिम स्टेज में है, तो वहीं भोपालियों को मेट्रो में सफर का अभी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.अब इन सबके बीच भोपाल मेट्रो की दूसरी लाइन का भी काम राजधानी के करोंद इलाके में शुरू है, जिसके चलते आधे रास्ते बंद है. इस बीच रोज भोपाली भयंकर ट्रैफिक से झूझते हैं. देखिए अजब ट्रैफिक की गजब कहानी.

अजब ट्रैफिक में भगवान भरोसे जनता
राजधानी भोपाल के करोंद इलाके में भोपाल मेट्रो फेज-2 का काम शुरू हो चुका है. इसके लिए इलाके की 60 परसेंट से ज्यादा प्रमुख सड़क पर मेट्रो प्रशासन ने बेरिकेडिंग लगा दिया है. अब जो बची सड़क है. उसपर भयंकर ट्रैफिक रहता है. ट्रैफिक में तैनात पुलिसकर्मियों के मुताबिक, करोंद चौराहे से रोज 1.5 लाख वाहन गुजरते हैं.

6 पुलिसकर्मियों और बिना ट्रैफिक सिग्नल वाला चौराहा
करोंद चौराहे पर भोपाल मेट्रो के निर्माण के साथ ही 32 हजार किलोवाट विद्युत लाइन को भी अंडरग्राउंड किया जा रहा है. इसके चलते करोंद चौराहे पर ज्यादा दवाब रहता है. इन सभी निर्माण कार्यों के बीच ही करोंद चौराहे पर रोज लाखों की भीड़ को संभालने के लिए भोपाल ट्रैफिक पुलिस के 6 जवान तैनात रहते हैं. करोंद चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल भी नहीं है, जिसके चलते यहां के भयंकर ट्रैफिक के सामने ट्रैफिक पुलिस भी बेअसर साबित होती है.

रोज घंटों फसी रहती हैं गाड़ियां
करोंद चौराहे पर ट्रैफिक की गुत्थम-गुत्थी के बीच रहवासी राहुल ने Local18 से बात करते हुए कहा कि, इस करोंद चौराहे पर इतना ट्रैफिक लगता है की कहीं भी सफर करने के दौरान एक-दो घंटे तो यहां आराम से लग जाते हैं. उन्होंने आगे बताया कि, इस चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस भी कभी-कभार ही दिखती है और ट्रैफिक खूब लगा रहता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

1.5 लाख वाहन, 6 पुलिसकर्मी और बिना सिग्नल का चौराहा! ट्रैफिक से बेहाल भोपाली



Source link