Last Updated:
Tips And Tricks: स्वादिष्ट और पौष्टिक गोभी तभी फायदेमंद है, जब वह पूरी तरह से साफ हो. अगली बार जब भी आप गोभी की सब्जी या पराठा बनाने की सोचें, तो पहले उसे इस तरीके से जरूर धोएं. यह न सिर्फ आपकी सेहत की रक्षा करेगा, बल्कि आपके खाने का स्वाद भी दोगुना बढ़ा देगा.
Phool Gobhi Check Tips: गोभी एक ऐसी सब्जी है, जो स्वाद और पौष्टिकता दोनों में समृद्ध है. इसमें विटामिन C, फाइबर और कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. ठंड में फूल और पत्ता गोभी की अधिकता होती है. लोग ताजी गोभी देखकर बड़े चाव से उसे खरीदते हैं और सब्जी बनाकर खाते हैं. लेकिन, खाने से पहले इस गोभी को साफ करना बेहद जरूरी है, नहीं तो आपके पेट में खतरनाक कीड़े को जाने से कोई रोक नहीं सकता. गोभी के अंदर छोटे-छोटे कीड़े छिपे होते हैं, जो दिखाई नहीं देते. अगर इनको सही से साफ न किया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. इसलिए आज हम गोभी को पूरी तरह से साफ करने का आसान और असरदार तरीका, आपको बताते हैं. जानें…
गोभी खरीदते समय बरतें सावधानी
1. गोभी का रंग देखें: ताजी गोभी हमेशा सफेद या हल्के क्रीम रंग की होती है. अगर गोभी पीली या भूरी दिखाई दे रही है तो उसे न खरीदें.
2. पत्तियों की स्थिति जांचें: मुरझाई या काली पत्तियां यह संकेत देती हैं कि गोभी पुरानी है. ताजी गोभी की बाहरी पत्तियां हल्की हरी और कुरकुरी होती हैं.
3. संरचना पर ध्यान दें: बहुत ज्यादा सख्त या बहुत ढीली गोभी न लें. हल्के खुले फूल वाली गोभी ज्यादा ताजी मानी जाती है.
4. गंध पर ध्यान दें: अगर गोभी से बदबू आ रही है तो वह खराब हो चुकी है. हमेशा हल्की ताजगी की खुशबू वाली गोभी ही चुनें.
गोभी को साफ करने का घरेलू तरीका
1. सबसे पहले गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कोशिश करें कि हर फूल अलग हो जाए, ताकि सफाई में आसानी रहे.
2. एक बड़े बर्तन में हल्का गुनगुना पानी भरें.
3. अब पानी में एक चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी डालें. यह मिश्रण गोभी के अंदर छिपे कीड़ों और बैक्टीरिया को निकालने में मदद करेगा.
4. अब कटे गोभी के टुकड़ों को इस पानी में 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखें.
5. कुछ ही देर में आप देखेंगे कि छोटे कीड़े पानी की सतह पर तैरने लगे हैं.
6. अब गोभी को साफ पानी से दो-तीन बार धो लें, ताकि उसमें हल्दी या नमक का कोई अंश न रह जाए.
क्यों असरदार है यह तरीका
हल्दी और नमक दोनों ही प्राकृतिक कीटाणुनाशक होते हैं. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया और कीड़ों को खत्म करते हैं, जबकि नमक उनकी सतह से चिपक कर उन्हें अलग करने में मदद करता है. गुनगुना पानी इन दोनों का असर और बढ़ा देता है.
इन बातों का रखें ध्यान
– अगर आपके पास समय कम है, तो गोभी को कुछ मिनट के लिए हल्के गर्म पानी में उबाल भी सकते हैं.
– गोभी को धोने के बाद तुरंत उपयोग करें, ज्यादा देर खुली हवा में न रखें.
– कच्ची गोभी को फ्रिज में 2-3 दिन से ज्यादा न रखें.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें