- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Road Accident News; Man Killed As Truck Dumper Road Accidnet In Madhya Pradesh Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
30 वर्षीय सिद्धार्थ सोनी की डंपर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई।
पलासिया के हातिम चौराहे पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक गुस्से का असर तीन परिवारों पर पड़ा। विवाद में जहां एक की जान चली गई। वहीं, दो लोगों को जेल भेज दिया गया। जिस युवक की डंपर के नीचे दबने से मौत हुई है, वह आर्किटेक्ट था और स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी चार दिन बाद मैरिज एनिवर्सरी थी। वहीं, एक्टिवा सवार जिस युवक से विवाद हुआ था, वह भी इंजीनियर है। पर्यावरण के लिए काम करने वाली एक कंपनी में काम करता है। इसके अलावा एक व्यक्ति वह भी है, जो डंपर चला रहा था और अचानक आर्किटेक्चर डंपर के नीचे आ गया था। आरोपियों को दोपहर में पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

सिद्धार्थ सुबह घर से ऑफिस के लिए निकला था।
ऐसा है पूरा घटनाक्रम
उत्कर्ष विहार कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय सिद्धार्थ पिता सतीश सोनी कार से घर से ऑफिस के लिए निकले थे। वे हातिम चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार आगे खड़ी एक्टिवा से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद सोनी कार से उतरे। उन्होंने एक्टिवा सवार विकास यादव से माफी भी मांगी, लेकिन विकास का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों में झूमाझटकी शुरू हो गई। इसी दौरान, सोनी नीचे गिरे। जब तक वे संभलते, वहां से गुजर रहे डंपर का पहिया ऊपर से गुजर गया। सिर पर से पहिया गुजरने से आर्किटेक्ट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद एक्टिवा सवार ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने एक्टिवा सवार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, डंपर चालक को भी आरोपी बनाया है।

डंपर सिर के ऊपर से गुजर जाने से सिद्धार्थ की मौत हो गई।
इकलौता बेटा था, बहन की हो चुकी है शादी
परिजन के अनुसार सिद्धार्थ एक बहन और भाई थे। बहन बड़ी थी, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं, पिता उद्योगपति हैं। उनका केमिकल का कारोबार है। उनके अनुसार सिद्धार्थ शांत स्वभाव का था। वह काम के प्रति काफी गंभीर था। वह किसी को अपशब्द नहीं कह सकता।
एक्टिवा सवार को पीछे से लगी थी टक्कर
वहीं, एक्टिवा सवार विकास यादव निवासी बिचौली मर्दाना ने पुलिस को बताया कि टक्कर के बाद कार चालक ने विवाद शुरू किया था। मैं तो उसे समझाना चाहता था। घटना का मुझे दुख है। यह दुर्घटनावश हुआ है।
डंपर ड्राइवर भी जेल गया
मामले में पुलिस ने 20 साल के डंपर चालक सुनील मुजालदे को भी जेल भेज दिया गया है। सुनील लंबे समय से ड्राइवरी करता है। कनाड़िया क्षेत्र में रहता है। उसका कहना है कि मेरी गलती नहीं थी। हादसा पीछे वाले पहिए के नीचे से आने से हुआ है। वह अचानक नीचे गिरा।