विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया. (BCCI/Twitter)
इस दौरान स्टीव स्मिथ ने क्रिकेट करियर के अपने यादगार पलों को साझा किया तो विराट कोहली ने बताया कि सैंडपेपर कांड के बाद किस तरह उन्होंने दर्शकों को पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान पर टिप्पणी करने से रोका था. इस बातचीत में विराट कोहली ने स्मिथ से लेग स्पिनर के रूप में विश्व कप के दौरान अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 17, 2020, 11:56 AM IST
इस दौरान स्टीव स्मिथ ने क्रिकेट करियर के अपने यादगार पलों को साझा किया तो विराट कोहली ने बताया कि सैंडपेपर कांड के बाद किस तरह उन्होंने दर्शकों को पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान पर टिप्पणी करने से रोका था. इस बातचीत में विराट कोहली ने स्मिथ से लेग स्पिनर के रूप में विश्व कप के दौरान अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया.
IND VS AUS: समझा था सचिन-सहवाग और लारा, लेकिन पृथ्वी शॉ तो शाहिद अफरीदी निकले !
विराट कोहली कहा, ”हम इंग्लैंड के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेल रहे थे, हम सब स्टेडियम में लाइन अप हुए, तब मैंने जोश हेजलवुड और स्टीव स्मिथ को देखा.” उन्होंने कहा,”स्मिथ उस समय ऑस्ट्रेलिया के युवा लेग स्पिनर थे, लेकिन आज वह तीनों फॉर्मेट में चैंपियन बल्लेबाज हैं. फिल ह्यूज भी उस समय थे, लेकिन हमारी पहली मुलाकात अकादमी में हुई. डेविड वॉर्नर और मोइजेज हेनरिक्स वहां थे. वह मजेदार दिन था. मुझे वह शिविर बहुत अच्छा लगा था.”एडिलेड में विराट ने जीता टॉस, अब तो टीम इंडिया की जीत पक्की है! ये है वजह
समय का चक्र तेजी से घूम गया और वर्तमान तक आ पहुंचा. स्मिथ आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महानतम बल्लेबाजों में एक हैं. कोहली ने कहा, ”मुझे याद है आप अकादमी में लेग स्पिन का अभ्यास कर रहे थे. हर व्यक्ति कह रहा था कि यह नया शेन वॉर्न है. 10 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में आपका औसत 60 है.”
Double 🐐 sighting 👀Steve Smith and Virat Kohli sit down to chat their earliest cricket memories, when Kohli asked the crowd to stop booing Smith, and plenty more…#AUSvIND pic.twitter.com/izRhfOh2Gc
— 7Cricket (@7Cricket) December 16, 2020
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप बल्लेबाज हैं. स्मिथ ने अबतक 73 टेस्ट मैचों की 131 पारियों में 62.84 की औसत और 55.3 स्ट्राइक रेट से 7227 रन बनाए हैं. इस दौरान स्मिथ ने 26 शतक और 29 अर्धशतक जड़े हैं. स्मिथ का टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम स्करो 239 रन है. स्मिथ और कोहली दोनों अपने अपने देशों की बल्लेबाजी की रीढ़ हैं. 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.