विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीमों के बीच मुकाबला कड़ा (BCCI/Twitter)
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल में पहुंचने के लिए टीमों के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है. ऐसे में भारत को अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और फिर स्वदेश में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
न्यूजीलैंड के 116.37 अंक हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के काफी करीब है. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में पारी के अंतर से जीत के बाद 2021 में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गया है. न्यूजीलैंड अगर 26 दिसंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हरा देता है तो उसके पांच सीरीज में 420 अंक हो जाएंगे.
IND vs AUS: विराट कोहली को बेकार लगती है स्लेजिंग, लेकिन टिम पेन जरूरत पड़ने पर नहीं हटेंगे पीछे
इससे भारत को आठ टेस्ट मैचों में पांच जीत या चार जीत और तीन ड्रॉ की जरूरत पड़ेगी. भारत को ये सभी मैच मजबूत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं. न्यूजीलैंड की जीत आईसीसी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की राह मुश्किल कर रही है.आईसीसी विज्ञप्ति में कहा गया है, ”यह भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और न्यूजीलैंड की पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के परिणाम पर निर्भर करता है. ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर अपनी बढ़त मजबूत कर सकता है या फिर न्यूजीलैंड के लिए शीर्ष पर पहुंचने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है.”
IND vs AUS: रहाणे की कप्तानी के फैन हुए तेंदुलकर, कहा- वह हल्के में नहीं लेते कोई बात
कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यवधान के बाद अब अंतिम सूची का निर्धारण प्रतिशत अंकों से होगा. पहले हालांकि इसके लिए अंक प्रणाली घोषित की गई थी.