नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है. मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने मैच की दूसरी ही गेंद पर अपना पहला विकेट गंवा दिया.
पिंक बॉल से खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) बिना खाता खोले ही मिशेल स्टार्क की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. जिसके बाद ट्विटर पर पृथ्वी ट्रेंड कर रहे हैं.
दरअसल पृथ्वी (Prithvi Shaw) बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में 4 इनिंग में सिर्फ 62 रन ही बनाए. वहीं इससे पहले आईपीएल में भी वो फ्लॉप रहे थे. उन्होंने खेले गए 13 मैचों में महज 228 रन ही बनाए थे. पिछले 10 मैचों के आंकड़ों को देखे तो पृथ्वी ने 0, 0, 7, 10, 9, 0, 0, 19, 40 और 3 रन बनाए हैं.
ऐसे प्रदर्शन के बाद भी शुभमन गिल की जगह शॉ को मौका दिया गया, इस पर फैंस ने सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी वजह से ट्विटर पर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है.
When you was compared with Sachin, Lara & Sehwag but still performed like afridi #INDvAUS #PrithviShaw pic.twitter.com/TZl45Sb7jQ
— Shubz(@ShubzRohitFan) December 17, 2020
Only 100 short of a century, great inning played. #PrithviShaw #INDvsAUS
Silent applause: pic.twitter.com/CVOfGDozzl
— Average_बालक 2.0 (@averageBalak) December 17, 2020
#PrithviShaw Gets Out On A Duck.
Memers Who Trolling Him Since Yesterday : pic.twitter.com/FpFHHcGv1U
— HarAnuragBasuNahiHota (@Anu_rag_Singh_) December 17, 2020