कोहरा…: 50 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दिया, 10 डिग्री से नीचे गिरा पारा

कोहरा…: 50 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दिया, 10 डिग्री से नीचे गिरा पारा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शाजापुर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बादलाें के छंटते ही गुरुवार सुबह जिले में घना कोहरा छा गया। खासकर पेड़-पौधे व नदी आदि के समीप वाले इलाकों में तो 50 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दिया। ऐसे में फोरलेन से निकलने वाले वाहन भी 30-40 की स्पीड में ही रास्ता पार करते दिखाई दिए। इधर बादलाें के छंटने के बाद न्यनूतम तापमान भी 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। गुरुवार का न्यूतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण गिरे तापमान से जिले में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया। अगले दो दिन और ऐसे ही कड़ाके की ठंड रहेगी। इस दौरान न्यूनतम पारा 7 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार है। हालांकि बाद में एक दो दिन कुछ राहत मिलने के बाद जिले में अच्छी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

एक माह तक ऐसी ही ठंड
मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनौतिया ने बताया करीब एक माह तक अब ऐसे ही कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं। इस दौरान बीच में कुछेक दिन ही पारा 10 डिग्री तक रहेगा। बाकी इससे नीचे ही बना रहेगा। धनौतिया ने बताया ठंड के दौरान पारा इस बार 5 से 8 डिग्री के बीच तक लंबे समय तक रहेगा।



Source link