इटारसी में आग की लपटों ने कार को इस तरह घेर लिया.
इटारसी डीजल शेड के इंजीनियर ड्राइव कर ऑफिस जा रहे थे कि उनकी कार जलने लगी. देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई. गनीमत रही कि वे उसमें से उतर गए और किसी तरह की हानि नहीं हुई. इस दौरान किसी को कुछ सूझा नहीं, क्योंकि हादसा अचानक हुआ था.
- Last Updated:
December 18, 2020, 12:41 PM IST
इस दौरान कार इटारसी डीजल शेड में पदस्थ टेक्नीशियन संतोष निवारिया ड्राइव कर रहे थे. आग देख वे तुरंत बाहर निकले और जान बचाई. देखते ही देखते पूरी कार जल गई. कार में आग की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताई जा रही है.
यहां भी इसी तरह जली थी कारगौरतलब है कि प्रदेश के नौगांव में भी हाल ही में जैन पेट्रोल पंप के सामने कार में आग लग गई थी. ये आग भी शॉर्ट सर्किट से लगी थी. कार में आग लगती देख पेट्रोल पंप कर्मचारी मुकेश डामोर, मुकेश धमानिया, सुनील भाबोर, प्रकाश वाणिया और भूरसिंह डामोर ने दौड़कर आग बुझाई. जानकारी के मुताबिक, कार में जयपुर के 5 लोग सवार थे. ये लोग इलाज के लिए बड़ौदा गए थे. लौटते समय नौगांव पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर चलती कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में आग लग गई. चालक ने पेट्रोल पंप के सामने रोड किनारे कार खड़ी की थी. अंदर बैठे सभी लोग बाहर निकले और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. तभी पेट्रोल पंप के कर्मचारी आग बुझाने वाले उपकरण लेकर पहुंचे और आग पर काबू पाया. आगजनी में कार के आगे के हिस्से में कुछ चीजें जल गई थीं. इन्हें मैकेनिक बुलाकर सही किया गया. इसक बाद लोग उसी कार में रवाना हुए.
यहां जिंदा जल गया था ड्राइवर
वहीं, पंचूकला में भी कुछ महीनों पहले मौली गांव के पास कार में आग लग गई थी. जानकारी के मुताबिक सड़क पर दौड़ रही स्विफ्ट डिजायर में आग लग गई थी. आग लगने के बाद ड्राइवर ने कार से निकलने की बहुत कोशिश की, लेकिन निकल नहीं सका. इस वजह से वह कार में ही जिंदा जल गया. लोगों ने बताया था कि जलती कार काफी दूर तक चलती रही और इसके बाद एक डिवाइडर से टकरा गई.