Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शाजापुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए शहर के युवा कड़ाके की ठंड में शुक्रवार सुबह 6 से रात 8 बजे तक मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर के बाहर कपड़े की थैली उपयोग करने के लिए शहरवासियों को संकल्प दिलाएंगे। एक कपड़े की थैली 10 रुपए में शहरवासियों को उपयोग करने के लिए देंगे। एक व्यक्ति को एक ही थैली दी जाएगी। इसके अलावा ब्लड ग्रुप की सूची तैयार करने और नेत्रदान और पौधारोपण, पक्षियों को पानी पिलाने का संकल्प दिलवाया जाएगा। पंपलेट, स्टिकर और कपड़े की थैली बनवाने का खर्चा युवा अपने परिवार और दोस्तों से राशि प्राप्त कर करते हैं।