सीएम शिवराज ने किसानों को बड़ी राहत दी.
मोदी के संबोधन से पहले सीएम शिवराज सिंह ने किसानों के खातों में 1600 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए. उन्होंने 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ रुपए डाल दिए. उन्होंने किसानों कोआश्वस्त किया कि उनका मामा है, वो सब खरीद लेगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 18, 2020, 2:32 PM IST
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऑनलाइन किसानों से जुड़ गए. उन्होंने कहा मैं सभी किसानों का स्वागत करता हूं. कार्यक्रम में कई किसान ऑनलाइन भी जुड़े थे. पीएम ने कहा- पहले किसान क्रेडिट कार्ड हर किसी को नहीं मिलता था. लेकिन हमारी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड हर किसान के लिए उपलब्ध कराया है. हमारी सरकार ने किसान की एक-एक जरूरत को ध्यान रखते हुए कदम उठाए. हमने किसानों की उन मांगों को भी पूरा किया है, जिन पर वर्षों से उन पर मंथन चल रहा है. कृषि सुधार रातों-रात नहीं आए हैं. राज्यों की सरकार ने इस पर व्यापक चर्चा की है, तब जाकर ये कृषि कानून बने.
चौहान ने ये दिए थे जरूरी निर्देश
गुरुवार को शिवराज सिंह चौहान ने इस सिलसिले में अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की.उन्होंने तैयारियों की जानकारी ली और अफसरों से कहा कि कलेक्टर इन कार्यक्रमों की पूरी तैयारी युद्ध स्तर पर करें. किसानों को सूचना आज ही पहुंचा दी जाए. इसी तरह के कार्यक्रम ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर भी होंगे. किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड भी दिए जाएंगे.बीजेपी के किसान सम्मेलन
कृषि बिल के समर्थन में बीजेपी पूरे प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर किसान सम्मेलन तक कर चुकी है. 15 और 16 दिसंबर को बीजेपी ने प्रदेश के 7 संभागों में कृषि बिल के समर्थन में किसान सम्मेलन आयोजित किए थे. इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए थे. सभी ने एक सुर में कृषि बिल को किसानों के पक्ष में बताया.