युवराज सिंह दुबई में अल्टीमेट क्रिकेट चैलेंज (UKC) टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे (Yuvraj Singh/Instagram)
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह जल्द ही मैदान पर छक्के बरसाते हुए नजर आएंगे. दुबई में होने जा रहे एक अनोखे क्रिकेट लीग में युवराज टी-20 वर्ल्ड कप 2007 का कारनामा दोहराना चाहते हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 18, 2020, 2:46 PM IST
यूकेसी में दिखेगा का क्रिकेट का नया रूप
इस टूर्नामेंट में 16 मैच खेले जाएंगे. हर मैच में दो यूकेसी दावेदार शामिल होंगे. यहां एक खिलाड़ी का सामना दूसरे खिलाड़ी से होगा. मैच में 15 गेंदों की चार पारियां होंगी. लीग चरण में मैच जीतने के लिए दो अंक मिलेंगे. सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी विजेता होगा. लीग राउंड से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
पुजारा को ‘स्टीव’ बुलाए जाने की बात पर हंसे शेन वॉर्न, फैन्स बोले- माफी मांगोबल्लेबाजी करते समय यूकेसी कंटेंडर को रन हासिल करने के लिए दौड़ना होगा. स्कोर 6 जोन में विभाजित होंगे. इसमें जोन-A में एक रन, जोन बी में एक रन, जोन सी में दो रन, जोन डी में 3 रन, जोन ई में चार सन और जोन ई में सीधे 6 रन होंगे. अगर बल्लेबाज गेंदबाज के पीछे से हिट करता है तो उसे 12 रन मिलने के साथ ही एक अतिरिक्त गेंद मिलेगी. हर एक बार बल्लेबाज के आउट होने पर कुल 5 रन काटे जाएंगे.
फिर से छह छक्के लगाना चाहते हैं युवराज
युवी ने क्रिकेट के इस नए फार्मेट का स्वागत करते हुए कहा है कि यूकेसी क्रिकेट का भविष्य है और यह प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय होगा. पूर्व स्टार ऑलराउंडर ने कहा कि क्रिकेट प्रत्येक भारतीय प्रशंसक के दिल में बसा हुआ है, लेकिन समय के साथ-साथ इसमें कुछ नयापन लाना आवश्यक है. नया फार्मेट काफी शानदार है जिसमें एक खिलाड़ी का मुकाबला दूसरे खिलाड़ी से होगा.
IND VS AUS: पृथ्वी शॉ की हरकत देख बौखला गए विराट कोहली, दे दी गाली
मैदान पर वापसी करने जा रहे युवराज यूकेसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने दावा किया है कि यह टूर्नामेंट दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय होगा. युवराज ने कहा कि मैं विश्व की किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं. उन्होंने उम्मीद जताई कि यूकेसी में 2007 के टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में एक ओवर में छह छक्के मारने के कारनामे को दोहरा पाएंगे.