Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्सपायरी बीयर को नष्ट किया गया।
- एनाइजर वुच इनवेव इंडिया प्रा. लिमिटेड के गोदाम पर की नष्टीकरण की कार्रवाई
शुक्रवार को 10 करोड़ रुपए कीमत की एक्सपायरी डेट की ब्रांडेड बीयर को रोड रोलर के नीचे कुचल दिया गया है। बीयर की 27 हजार पेटियां मैदान में बिछाकर उन्हें नष्ट किया गया है। मजे की बात ये है कि इससे पहले कुछ सुरा प्रेमी वहां पहुंच गए और बोतलें उठाकर भागने लगे। वहां मौजूद पुलिस जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ा और बोतलें छुड़ा लीं। कार्रवाई कंपनी के गोदाम निरावली तिराहा पर शाम की गई है।
जिला प्रशासन, आबकारी विभाग, पुलिस ने एक बार फिर संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। पुरानी छावनी निरावली तिराहा पर एनाइजर वुच इनवेव इंडिया प्रा. लिमिटेड का गोदाम है। कोरोना काल में बीयर की सप्लाई न होने से यहां काफी मात्रा में बीयर एक्सपायरी हो गई थी। जब ऐसी बीयर की गणना की गई, तो यह 27 हजार पेटियां निकली। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। जिला प्रशासन की टीम रोड रोलर और जेसीबी के साथ काफी तादाद में फोर्स लेकर कंपनी के गोदाम पहुंचे। यहां गोदाम के मैदान में बीयर को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की। अचानक यहां सुरा प्रेमियों की भीड़ लग गई। लोग बीयर की बोतलों को लेकर भागने लगे। पुलिस फोर्स ने पीछा कर लोगों से बोतलें छुड़ाकर वापस गोदाम पहुंचाई। कई लोग बोतलें लेकर भाग भी गए।