गणेश उत्सव में एआई तकनीक से बनी प्रतिमाओं पर विवाद: विदिशा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा; सख्त निगरानी की मांग – Vidisha News

गणेश उत्सव में एआई तकनीक से बनी प्रतिमाओं पर विवाद:  विदिशा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा; सख्त निगरानी की मांग – Vidisha News



विदिशा में गणेश उत्सव के दौरान एआई तकनीक से बनाई गई मूर्तियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने मंगलवार को विरोध करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

.

शहर के कई पंडालों में गणेश जी की पारंपरिक स्वरूप से अलग प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। एआई तकनीक और एनिमेशन कार्टून शैली में बनी इन प्रतिमाओं को देखकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। संगठनों के प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

संजय प्रजापति ने कहा कि एनिमेटेड और एआई तकनीक से बनी प्रतिमाएं सनातन धर्म के सिद्धांतों के विरुद्ध हैं। उन्होंने सभी समितियों से सनातन परंपरा को बनाए रखने की अपील की।

सौरभ राजपूत ने बताया कि गणेश उत्सव में 6 स्थानों पर शास्त्र विरुद्ध प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नवरात्र में ऐसी प्रतिमाओं को अनुमति न दी जाए।

हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि नवरात्र में भी इस तरह की प्रतिमाएं स्थापित की गईं तो वे मौके पर पहुंचकर विरोध करेंगे। उन्होंने प्रशासन से सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग की।



Source link