योग शिविर: केंद्र ने योग को भी दिया खेल का दर्जा, मलखंब खिलाड़ी इसमें भी मारेंगे बाजी

योग शिविर: केंद्र ने योग को भी दिया खेल का दर्जा, मलखंब खिलाड़ी इसमें भी मारेंगे बाजी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शाजापुर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 8 दिनी सीनियर खिलाड़ियों के योग शिविर का समापन, छोटे बच्चों का शुरू

भारतीय खेल प्राधिकरण के आदेश अनुसार फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग पर 10 दिसंबर से शुरू हुआ। 8 दिवसीय योग शिविर का समापन कर दिया गया। योग के लिए एक अच्छी खबर है कि केंद्र ने अब योग को खेल का दर्जा दे दिया है। मलखंभ भी योग से जुड़ा होने से इसके खिलाड़ी अब योग भी करेंगे।

समापन समारोह शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी धर्मसिंह वर्मा, जिला खेल अधिकारी शर्मिला डावर ने किया। इसके साथ शुक्रवार से छोटे बच्चों का योग शिविर भी शुरू हुआ। जो 2 सप्ताह तक चलेगा। इसमें 150 मलखंभ, जिमनास्टिक और फुटबॉल के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। हालांकि योग शिविर पहले से ही फिट इंडिया के तहत कार्यक्रम करना तय था, मलखंभ के खिलाड़ियों को एक उपहार केंद्र सरकार ने इस वर्ष और दिया। योग को भी खेल का दर्जा प्राप्त हो गया है, क्योंकि मलखंभ को अभी तक योग के समक्ष ही रखा जाता है और मलखंभ के खिलाड़ी को मलखंभ के साथ योग सीखना भी आवश्यक होता है। इस तरह मलखंभ खिलाड़ी एकसाथ 2 खेलों का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। 3 दिन पहले ही गरीब और मेहनती मलखंभ खिलाड़ियों को केंद्र सरकार ने पंडित दीनदयाल छात्रवृत्ति देने का फैसला भी किया है।

खेल मंत्री का ट्वीट- पीएम का योग को खेल बनाने का सपना पूरा
राष्ट्रीय मलखंभ फेडरेशन अध्यक्ष रमेश इंदोलिया ने बताया कि खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट किया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग को खेल बनाने और प्रसिद्धि दिलाने का सपना आज पूरा हो गया है। खेल मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से योग को एक खेल के रूप में मान्यता दे दी है। आयुष मंत्रालय और युवा एवं खेल मंत्रालय ने औपचारिक तौर पर योग को प्रतियोगी खेल के रूप में मान्यता दे दी। अब राष्ट्रीय और विश्वविद्यालय के खेल कार्यक्रम खेलो इंडिया में योग को भी एक स्पोर्ट्स का दर्जा दिया जाएगा। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि योग स्पोर्ट्स की शुरुआत भारतीय योग परंपरा से हुई है। यह सैकड़ों सालों से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि यह फैसला इस क्षेत्र से जुड़े लोगों से 4 साल तक विचार विमर्श के बाद लिया गया है।



Source link