कारों में सेफ्टी फीचर्स के लिए सरकार जल्द नियम बना सकती है.
यूरोपियन कंट्री में लाइफ सेविंग फीचर (Life saving feature) के तौर पर एयर बैग को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है. लेकिन भारत में सस्ती कार (Cheap car) खरीदने की चाहत में लोग ऐसे फीचर्स को नजरअंदाज कर देते है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 20, 2020, 1:57 PM IST
इन्हें होता है कार में सबसे ज्यादा खतरा- ज्यादातर भारतीयों का सोचना होता है कि, कार में सफर करना एकदम सुरक्षित होता है. लेकिन हम आपको बता दें कार में हादसे के वक्त सबसे ज्यादा खतरा ड्राइव और फ्रंट सीट पर बैठे पैसेंजर की जान के लिए होता है. इसके पीछे बड़ी वजह ये है कि, भारत में बिकने वाली ज्यादातर कारों में फ्रंट सीट के लिए एयर बैग्स नहीं दिए होते. ऐसे में हादसे के वक्त ड्राइवर और फ्रंट सीट पर बैठने वाले पैसेंजर की जान बचना मुश्किल हो जाता है.
यह भी पढ़ें: हुंडई ने शुरू किया December Delight ऑफर, इन कारों पर मिल रही है 1 लाख रुपये की छूट
एयर बैग्स से बच सकती है जान- एक्सपर्ट का मानना है कि, यदि कारों में फ्रट सीट के लिए डुअल एयर बैग्स मेंडेटरी कर दिए जाए. तो भीषण हादसे के वक्त ड्राइवर और फ्रंट सीट पर बैठने वाले पैसेंजर की जान बचाई जा सकती है. आपको बता दें भारत में बिकने वाली ज्यादातर एंट्री लेवल कारों में एयर बैग्स नहीं दिए होते. वहीं बीते कुछ सालों में कुछ कार कंपनियों ने केवल ड्राइवर के लिए अपनी कारों में एयर बैग लगाना शुरू किया है. ऐसे में सरकार आने वाले दिनों में कारों में डुअल एयर बैग्स मेंडेंटरी कर सकती हैं. यह भी पढ़ें: Maruti Jimny के लिए करना होगा लंबा इंतजार! जानिए इसकी वजह
10 लाख तक की कारों में मिलते है एयर बैग- यूरोपियन कंट्री में लाइफ सेविंग फीचर के तौर पर एयर बैग को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है. लेकिन भारत में सस्ती कार खरीदने की चाहत में लोग ऐसे फीचर्स को नजरअंदाज कर देते है. आपको बता दें देश में बिकने वाली 5 लाख रुपये तक की कारों में एक या दो एयर बैग्स से संतोष करना पड़ता हैं. वहीं 10 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत वाली कारों में कंपनी मल्टीपल एयरबैग्स देती है.
चाइल्ड लॉक सिस्टम पर भी फोकस- कार एक्सपर्ट का कहना है कि कारों में चाइल्ड लॉक सिस्टम को भी अनिवार्य करना चाहिए. क्योंकि कई बार कार के अंदर खेलते समय बच्चें हादसे का शिकार हो जाते है. इसलिए एक्सपर्ट चार पहिया वाहनों में चाइल्ड लॉक सिस्टम को अनिवार्य करने की मांग कर रहे हैं.