दुर्लभ घटना: 21 दिसंबर को साैर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति और सबसे सुंदर ग्रह शनि 800 साल बाद बेहद करीब से गुजरेंगे

दुर्लभ घटना: 21 दिसंबर को साैर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति और सबसे सुंदर ग्रह शनि 800 साल बाद बेहद करीब से गुजरेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • On December 21, Jupiter, The Largest Planet In The Saar Mandal And The Most Beautiful Planet Saturn, Will Pass Very Close After 800 Years.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन के जीवाजी वेधशाला में शनिवार को लिया गया चित्र। ऊपर सफेद छोटा बिन्दु शनि ग्रह और नीचे बड़ा सफेद बिन्दु बृहस्पति ग्रह।

  • सूर्यास्त के बाद आंखों से देख सकते हैं

सौर मंडल में 21 दिसंबर यानि सोमवार को एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) एक दूसरे के बेहद करीब होंगे। इसे हम अपनी आंखों से भी देख सकते हैं। इस खगोलीय घटना को कल सूर्यास्त के बाद एक घंटे तक पश्चिम दिशा में देख सकते हैं। दोनों ग्रह चमकते हुए तारों के रूप में दिखेंगे।

अगली बार 2080 में होगा ऐसा नजारा

हालांकि बृहस्पति और शनि एक दूसरे से हर 20 वर्ष बाद करीब से गुजरते हैं लेकिन इतने करीब से गुजरना खास है। अगली बार यह घटना सन् 2080 में होगी। उज्जैन के जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया सायन गणना के अनुसार सोमवार को दोनों ग्रहों के बीच मात्र शून्य डिग्री 3 कला का अंतर रह जाएगा। इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि इस दिन बृहस्पति और शनि के बीच की दूरी मात्र 73.5 करोड़ किमी. रह जाएगी। ऐसे में धरती से दोनों ग्रह एक सीध में दिखाई देंगे। इसे दोनों ग्रहों की अंशात्मक युति कहते हैं। यह दुर्लभ खगोलीय घटना करीब 800 वर्ष बाद हो रही है। इससे पहले बृहस्पति और शनि इतने करीब से सन् 1220 ई. में गुजरे थे।

21 दिसंबर को सौर मंडल की स्थिति कुछ तरह रहेगी

21 दिसंबर को सौर मंडल की स्थिति कुछ तरह रहेगी

सूर्य से बृहस्पति 77.8 करोड़ और शनि 142.7 करोड़ किमी. दूर

सौर परिवार में बृहस्पति सबसे बड़ा और शनि सबसे सुंदर दिखने वाला ग्रह है। सूर्य से बृहस्पति की दूरी 77.8 करोड़ और शनि की 142.7 करोड़ किमी. है। बृहस्पति का व्यास 143760 किमी है जो पृथ्वी से 1300 गुना बड़ा है। बृहस्पति 11.9 वर्ष में सूर्य का एक चक्कर लगाता है। शनि ग्रह का व्यास 120420 किमी है। शनि 29.5 वर्ष में सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करता है।

21 दिसंबर को बृहस्पति और शनि दोनों कुंभ राशि में होंगे

डॉ गुप्त ने बताया कि 21 दिसंबर को बृहस्पति और शनि ग्रह दोनों कुभ राशि में होंगे। सायन गणना के अनुसार बृहस्पति की कुंभ राशि में शून्य डिग्री 23 कला और शनि की शून्य डिग्री 26 कला पर स्थिति होगी। दोनों ग्रहों में केवल शून्य डिग्री 3 कला का अंतर होगा।

21 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में होंगे

डॉ गुप्त ने बताया कि 21 दिसंबर को सूर्य धन राशि में 29 डिग्री 51 कला पर रहेंगे। जिससे सूर्य का बृहस्पति और शनि से दूरी 30 डिग्री की रहेगी।



Source link