पैट कमिंस ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 21 रन देकर चार विकेट लिए थे (ICC Twitter)
पैट कमिंस ने कहा कि जब गेंद और बल्ले के बीच अच्छी जंग की बात आती है तो एक खिलाड़ी ही नहीं एक प्रशंसक के तौर पर भी एशेज टेस्ट (2017-18) और दो साल पहले भारत के खिलाफ टेस्ट मैच वाले विकेट बहुत अच्छे थे.
कमिंस ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा कि एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) पर एशेज टेस्ट (2017-18) और दो साल पहले भारत के खिलाफ टेस्ट मैच बेहद सपाट विकेट पर खेला गया था. उन्होंने कहा कि एक गेंदबाज के लिए पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये मैच का विकेट वास्तव में बहुत अच्छा था. उसमें मूवमेंट, तेजी और उछाल थी और उम्मीद है कि इस साल भी ऐसा विकेट होगा.
पुजारा की तकनीक को दे सकते हैं चुनौती
कमिंस ने कहा कि जब गेंद और बल्ले के बीच अच्छी जंग की बात आती है तो एक खिलाड़ी ही नहीं एक प्रशंसक के तौर पर भी वे बहुत अच्छे विकेट थे. आपको लगता है कि अगर आप अपने कौशल का अच्छा उपयोग करते हैं तो मैच पर बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं. कमिंस ने पहले मैच में विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के कीमती विकेट लिए. पुजारा के विकेट के बारे में कमिंस ने कहा कि विकेट से मदद मिल रही थी, ऐसा लग रहा था कि उसमें थोड़ा मूवमेंट था. हम पुजारा रक्षात्मक तकनीकी को चुनौती दे सकते हैं और विकेट में थोड़ा उछाल होने से निश्चित तौर पर मदद मिली. ऑस्ट्रेलियाई उप कप्तान ने ऑफ स्पिनर नाथन लायन की भी तारीफ की, जिन्होंने पहली पारी में पुजारा के लिए अच्छी गेंदबाजी की.यह भी पढ़ें :
Ind vs Aus: सिडनी में तीसरे टेस्ट के आयोजन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कही बड़ी बात
ऑस्ट्रेलिया से आई बुरी खबर, इस बल्लेबाज के सिर पर लगी थी गेंद, 12 दिन बाद भी आ रहे हैं चक्कर
उन्होंने कहा कि नाथन लायन ने पहली पारी में उसके लिए बहुत अच्छी गेंदबाजी की. हमें उसके खिलाफ क्या रणनीति अपनानी है, इसको लेकर हमारी राय स्पष्ट थी. हमने देखा कि हम लेग साइड में अतिरिक्त क्षेत्ररक्षक खड़ा करके उसके स्टंप को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं. कमिंस ने कहा कि उसने पहली पारी में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. हमने भी अच्छी गेंदबाजी की और स्कोर बोर्ड चलायमान नहीं रहने दिया. अगर वह बड़े स्कोर नहीं बना पाते हैं, तो मैच में हमारी पकड़ बनी रहती है.