Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- 30 मिनट बाद क्रेन की मदद से निकल पाया शव, एक मजदूर की हालत गंभीर
शहर के बायपास रोड पर पुलिस लाइन कॉलोनी के पास एक शटरिंग मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा मिस्त्री घायल हो गया। दोनों ही अपना काम निपटा कर घर जा रहे था। तभी सुभाष तिराहा की ओर से आ रहे एक 22 चक्का ट्रॉला का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर शटरिंग मिस्त्री पर चढ़ गया।
इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गिट्टी से भरे ट्रॉला को जेसीबी मशीन उचकाकर शव को निकाला गया। यह घटना शनिवार की शाम करीब 4 बजे की है। पुलिस ने उक्त ट्रॉला जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि औरेया निवासी कल्लू खान (23) पुत्र गफ्फार खान भिंड शहर में चतुर्वेदी नगर निवासी पप्पू खान के यहां रहता है। वह शटरिंग का मिस्त्री है। शनिवार की शाम करीब चार बजे काम निपटा कर अपने दोस्त हामिद खान पुत्र निजाम खान के साथ वापस घर जा रहा था। दोनों ही लोग बायपास रोड पर पुलिस कॉलोनी के पास लगने वाली सब्जी मंडी तक पहुंचे ही थे कि तभी सुभाष तिराहा की ओर से गिट्टी लेकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रॉला क्रमांक आरजे 11 जीबी 2471 का एक टायर फट गया, जिससे ट्रॉला अनियंत्रित हो गया और उसने अपनी चपेट में कल्लू खान व हामिद को ले लिया।
वहीं कल्लू के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हामिद बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली व देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन बुलाना पड़ी। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक कल्लू के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने उक्त ट्रॉला जब्त कर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।