नगर परिषद मेहगांव में औचक निरीक्षण: सुलभ कॉम्प्लेक्स में गंदगी देख सीएमओ भड़के, दरोगा को फटकारा

नगर परिषद मेहगांव में औचक निरीक्षण: सुलभ कॉम्प्लेक्स में गंदगी देख सीएमओ भड़के, दरोगा को फटकारा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मेहगांव39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निरीक्षण करते सीएमओ सियाशरण यादव।

  • मेहगांव में सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

नगर परिषद मेहगांव सीएमओ सियाशरण यादव ने शनिवार को नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें नगर में बने सुलभ कॉम्प्लेक्स में गंदगी दिखाई दी, तो वे सफाई दरोगा पर भड़क गए और फटकार लगाते हुए कहा कि मुझे नगर के सभी सुलभ कॉम्प्लेक्स और शौचालय दो दिन में स्वच्छ मिलना चाहिए।

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को सीएमओ सियाशरण यादव नगर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने बाजार में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुलभ कॉम्प्लेक्स और शौचालयों में फैली गंदगी को देखा तो वे मौजूद सफाई दरोगा पर भड़क गए और उन्होंने सफाई दरोगा को निर्देश देते हुए कहा कि पहले नगर की कैसी भी स्वच्छता व्यवस्था रही हो लेकिन मेरे कार्यकाल में ऐसा नहीं चलेगा, दो दिन में मुझे सभी सुलभ कॉम्प्लेक्स और शौचालय स्वच्छ मिलना चाहिए। इसके बाद उन्होंने वार्ड क्रमांक-2 और पशु अस्पताल के आसपास जलनिकासी कराने के निर्देश दिए।



Source link