राज्य स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन: काेरोना काल में महिलाओं ने स्वयं के स्वरोजगार खड़े किएः राज्यपाल

राज्य स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन: काेरोना काल में महिलाओं ने स्वयं के स्वरोजगार खड़े किएः राज्यपाल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंडएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

संबाेधित करतीं राजपाल आनंदीबेन।

  • कैट के राज्य स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन में राज्यपाल ने कहा

कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा शनिवार को राज्य स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन का वर्चुअल आयोजन किया गया। सम्मेलन से मप्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उद्यमी महिलाएं जुड़ी। सम्मेलन में वर्चुअल संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि कोविड-19 के काल में महिलाओं ने स्वयं के स्वरोजगार खड़े किए हैं।

जितनी भी महिलाओं के प्रजेंटेशन मैंने देखे, निश्चित रूप से मैं कह सकती हूं कि यदि मध्यप्रदेश शासन सहयोग के लिए तत्पर होगा तो प्रदेश में महिला उद्यमियों का एक विशेष स्थान रहेगा। उन्होंने कहा कि हम गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बड़ी कंपनियों से सहयोग दिला सकते हैं और ये सहयोग पार्टनरशिप के रूप में, संरक्षक के रूप में रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि विभिन्न प्रकार की महिला प्रदर्शनी लगाकर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करें और प्रदेश की महिला उद्यमी जिन राज्यों में प्रदर्शनी लगाती हैं ,तो उन्हें आने-जाने का किराया, उस राज्य में ठहरने की व्यवस्था ये सभी राज्य सरकार को करना चाहिए।



Source link