अब हुआ केस: तनाव में थे रिटा. डीएसपी, खुदकुशी करने पर अड़े तो बेटी ने अस्पताल में भर्ती कराया था, वहीं लगा ली थी फांसी, तीन पर केस दर्ज

अब हुआ केस: तनाव में थे रिटा. डीएसपी, खुदकुशी करने पर अड़े तो बेटी ने अस्पताल में भर्ती कराया था, वहीं लगा ली थी फांसी, तीन पर केस दर्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डॉक्टर ने सलाइन तक हटवा दी थी, पर बेड के रेगजीन से फंदा बनाकर लगा ली थी फांसी।

  • अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने डाॅक्टर और दो केयर टेकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया

बिचौली मर्दाना श्रीजी वैली निवासी 61 वर्षीय रिटायर्ड पुलिस अधिकारी अनवर सिंह चंद्रवंशी की मौत के मामले में तुकोगंज पुलिस ने निजी अस्पताल पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में पाया है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से ही ऐसा हुआ है। जिसके बाद डॉक्टर सुरेश अग्रवाल, केयर टेकर महेन्द्र सुनहरे और हरिकृष्ण महापात्रा को आरोपी बनाया है।

जून 2019 में अस्पताल में लगा ली थी फांसी
रिटायर हुए डीएसपी ने मालवा मिल के पास स्थित अंकुर हॉस्पिटल में जून 2019 में फांसी लगा ली थी। वे कई दिनों से तनाव में थे। कुछ दिनों से फांसी लगाने की जिद कर रहे थे। इसके चलते उनकी सब इंस्पेक्टर बेटी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। वे आत्मघाती कदम न उठा पाएं, इसलिए डॉक्टर ने उनके कमरे से पैंट, स्टूल, सलाइन तक हटवा दिए थे। शाम को उनकी बेटी उनसे मिलने पहुंची थी। स्टाफ ने दूर से दिखाया तो वह लेटे हुए थे। 15 मिनट बाद स्टाफ ने जाकर देखा तो वे फांसी के फंदे पर थे। उन्होंने बेड के रेगजीन कवर को फाड़कर रस्सी बनाई और पंखे में बांधकर फंदा लगा लिया।

तुकोगंज पुलिस के अनुसार, वह श्रीजी वैली, कनाडिया रोड पर रहते थे। वे उज्जैन से डीएसपी के पद से रिटायर हुए थे। उनकी बेटी नेहा तब भोपाल में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थीं। दूसरी बेटी पूजा सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। एक बेटा भी है। चंद्रवंशी कुछ दिनों से चिड़चिड़े हो गए थे। उन्होंने पूरे घर वालों को परेशान कर रखा था। चंद्रवंशी की हालत देखकर परिजन हैरान थे। वे उन्हें ठीक करना चाहते थे। इसी दौरान बेटी नेहा भोपाल से आई। उसने रात 1 बजे पिता को अस्पताल में भर्ती कराया था।



Source link