ठिठुर रहा उत्तर भारत: MP में सिवनी को छोड़ पूरे राज्य में तापमान 10 डिग्री से नीचे, राजस्थान के 18 शहरों का यही हाल

ठिठुर रहा उत्तर भारत: MP में सिवनी को छोड़ पूरे राज्य में तापमान 10 डिग्री से नीचे, राजस्थान के 18 शहरों का यही हाल


  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan, Madhya Pradesh, Bhopal, Jaipur, Latest Weather Forecast Today, Cold Day Temperatures In MP And Rajasthan Below 10 Degrees

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

10 मिनट पहले

फोटो मनाली के पास रोहतांग पास की है। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है।

जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड समेत कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में तापमान जीरो से नीचे बना हुआ है। पंजाब में आदमपुर और हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा। राजस्थान के 18 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से भी कम रहा। मध्य प्रदेश में सिवनी को छोड़ पूरे प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे रहा।

लाहौल-स्पीति में झील का पानी बर्फ बन गया। पहाड़ों ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली।

राजस्थान: 18 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे
पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से राजस्थान में शीतलहर का असर जारी है। सर्द हवाओं से रविवार को भी 18 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। माउंट आबू में लगातार चौथे दिन पारा माइनस (-) 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से शीतलहर का असर चूरू, झुंझुनूं और सीकर तक सिमट जाएगा।

माउंट आबू में पिछले 4 दिनों से तापमान माइनस में बना हुआ है। सुबह के वक्त बर्फ जमने का सिलसिला 7 दिन से जारी है।

माउंट आबू में पिछले 4 दिनों से तापमान माइनस में बना हुआ है। सुबह के वक्त बर्फ जमने का सिलसिला 7 दिन से जारी है।

मध्य प्रदेश: भोपाल में पारा 6.8 डिग्री, सिवनी को छोड़ पूरे प्रदेश में 10 के नीचे
बर्फीली हवा से मध्यप्रदेश में ठंड और बढ़ गई। सिवनी को छोड़कर सभी जिलों में रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। इसके अलावा 10 शहरों में तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया। भोपाल में रात का तापमान दूसरे दिन भी सामान्य से 4 डिग्री कम 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में कोल्ड डे रहा। जबलपुर, उमरिया और रीवा जिलों में शीतलहर चली।

जबलपुर में घने कोहरे के बीच लोग फेरी में नर्मदा नदी पार करते हुए।

जबलपुर में घने कोहरे के बीच लोग फेरी में नर्मदा नदी पार करते हुए।

छत्तीसगढ़ में जमने लगी ओस, मैनपाट में पारा 4 डिग्री
राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। अंबिकापुर के सामरी-मैनपाट में मिनिमम टेंपरेचर 4 से 5 डिग्री पहुंच गया है। रविवार को बिलासपुर में शीतलहर चली। मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा। लालपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में आज भी कड़ाके की ठंड रहेगी।

पत्थलगांव में ओस की बूंदें बर्फ बनने लगी हैं। फोटो- नरसिंग शर्मा

पत्थलगांव में ओस की बूंदें बर्फ बनने लगी हैं। फोटो- नरसिंग शर्मा

पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा, अगले 5 दिन शीतलहर चलेगी
पंजाब में कड़ाके की ठंड है। अमृतसर अभी भी सबसे ठंडा है। यहां पारा 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे राज्य में अगले 5 दिन शीतलहर चलेगी। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी के असर से पंजाब में ठंड बढ़ेगी।

श्रीनगर में डल झील में बीच-बीच में पानी बर्फ बन गया है।

श्रीनगर में डल झील में बीच-बीच में पानी बर्फ बन गया है।

हरियाणा में आज से गहरी धुंध के आसार, 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
हरियाणा का नारनौल शिमला से करीब साढ़े तीन गुना ज्यादा ठंडा रहा। कुछ इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी पाला जमा। अंबाला में मैक्सिमम टेंपरेचर 18.5 डिग्री पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को भी पाला जम सकता है। हालांकि, अगले 24 घंटे में 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने के आसार हैं। 21 से 24 दिसंबर तक धुंध गहरा सकती है।

बिहार शीतलहर की चपेट में, सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे
बिहार दूसरे दिन भी शीतलहर की की चपेट में रहा। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी गया सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा सभी जिलों के तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रहा। अभी 2 दिनों तक कहीं-कहीं कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है।

झारखंड के अधिकतर जिलों में पारा 5 से 10 डिग्री के बीच
पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में आ रही सर्द हवा ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सीजन का सबसे ठंडा दिन रविवार रहा। लातेहार का ओरसापाठ गांव सबसे ठंडा रहा, जहां पारा शून्य पर पहुंच गया। नेतरहाट में 3 डिग्री, जबकि रांची के कांके और मैकलुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रहा। इधर, सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

मैकलुस्कीगंज में ओस की बूंदें जमने से घास पर बर्फ की चादर बिछ गई।

मैकलुस्कीगंज में ओस की बूंदें जमने से घास पर बर्फ की चादर बिछ गई।



Source link