दोस्ती का कत्ल: जबलपुर में घर से बुलाकर युवक को ले गया खेत, वहां पिलाई शराब, फिर कर दी हत्या

दोस्ती का कत्ल: जबलपुर में घर से बुलाकर युवक को ले गया खेत, वहां पिलाई शराब, फिर कर दी हत्या


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Called From Home In Jabalpur And Took The Young Man To The Farm, Drunk Alcohol There, Then Killed Him

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए

  • बरेला क्षेत्र के कोसमघाट में दोपहर में हुई वारदात, आरोपी फरार

आपस में गहरे दोस्त ने एक साथ बैठकर शराब पी और फिर आपस में कहासुनी पर एक ने दूसरे की हत्या कर दी। वारदात बरेला क्षेत्र के कोसमघाट की है। सोमवार दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात की खबर सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस घटनास्थल पहुंची तो आरोपी फरार हो चुका था। वहां मौजूद खेत के चौकीदार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवाया।

रामेश्वर चौधरी के सिर पर किया था वार

रामेश्वर चौधरी के सिर पर किया था वार

घटनास्थल पर ही तोड़ दिया दम
जानकारी के अनुसार जनता स्कूल के पीछे बिलहरी निवासी छत्तर सिंह के खेत में सोमवार दोपहर दो बजे हत्या की खबर पुलिस को मिली थी। मृतक की पहचान नई बस्ती कजरवारा गोराबाजार निवासी रामेश्वर चौधरी (33) के रूप में हुई। युवक का शव खेत में बने झोपड़ी के आंगन में पड़ा था। खेत की रखवाली करने वाले ने पुलिस को बताया कि दोपहर 12 बजे खेत मालिक का बेटा हरदीप सिंह (32) और रामेश्वर चौधरी साथ आए थे। शराब पीने के दौरान किसी बात पर विवाद हुआ। हरदीप ने किसी वजनी वस्तु से रामेश्वर के सिर पर तीन से चार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
डर कर हो गया था फरार
हत्या की वारदात के बाद हरदीप मौके से फरार हो गया तो चाैकीदार भी घबरा कर भाग गया। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी खबर दी। हत्या की खबर मिलते ही मौके पर एफएसएल, सीएसपी केंट और बरेला टीआई मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए। आरोपी हरदीप सिंह की तलाश में जुटी है।

एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची

एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची

भाई का आरोप हत्या के इरादे से ही घर से ले गया था
मृतक के बड़े भाई राजकुमार चौधरी ने आरोप लगाए कि हरदीप सिंह सरदार इससे पहले उसके घर कभी नहीं आया था। सोमवार दोपहर को अचानक वह घर पहुंचा और भाई को साथ लेकर निकल गया। कुछ घंटे बाद खबर लगी की भाई का झगड़ा हुआ। जब वह मौके पर पहुंचा तो भाई की मौत हो चुकी थी। टीआई बरेला सुशील सिंह चौहान ने बताया कि दोनों नशा करते थे। आपस में गहरे दोस्त थे। अब गिरफ्तारी पर ही पता चलेगा कि किस कारण से उनके बीच विवाद हुआ था।



Source link