नाबालिग लड़कियों ने नशे में जमकर हंगामा किया. (प्रतीकात्मक फोटो)
इंदौर पुलिस के हत्थे दो नाबालिग लड़कियां चढ़ी हैं. दोनों ने नशे में महिलाओं को लूटने की कोशिश की, चाकू निकाल कर धमकी भी दी और थाने में भी जमकर हंगामा किया. परिजनों ने कहा कि वे खुद इनसे परेशान हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 21, 2020, 7:24 AM IST
घटना के बाद जनता कॉलोनी निवासी गुरमीत कौर ने पुलिस को शिकायत की. पुलिस ने दोनों लड़कियों के खिलाफ अवैध वसूली का केस दर्ज किया है. दोनों के पास से एक फीट लंबा चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. लड़कियों ने थाने में भी जमकर हंगामा किया. बाणगंगा में रहने वाली ये लड़कियां बंबई बाजार में चाय पीने के बोलकर घर से निकली थीं.
पहले भी सरे बाजार पिट चुकी एक लड़की
सराफा टीआई सुनील शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों 56 दुकान पर पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक लड़की पिटती हुई दिखाई दे रही है. इन पकड़ी गई दो लड़कियों में से ही एक लड़की पिट रही थी. शर्मा ने दोनों लड़कियों को बालिका इकाई में भेज दिया है.परिजनों ने कहा- वे खुद परेशान
थाने में हंगामा कर रही लड़कियों के परिजनों को पुलिस ने बुला लिया. बताया जाता है कि दोनों एक ही मोहल्ले में रहती हैं और आए दिन हंगामा करती हैं. परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक लड़की के पिता नहीं हैं. मोहल्ले में ऐसी करीब 10 लड़कियों का गैंग है, जो रातभर नशा करता है. ये दोनों पढ़ाई जरूर करती हैं, लेकिन स्कूल नहीं जातीं. गौरतलब है कि इंदौर शहर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे. पुलिस को एेसे कई मामले मिले हैं, जिनमें लड़कियां भी बराबर अपराध में लिप्त हैं.