Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यंग फोटोग्राफर्स के ग्रुप आईजी भोपाल की अनलॉक होने के बाद पहली बड़ी ग्रुप फोटोवॉक आयोजित की गई, जिसकी थीम थी स्ट्रीट फोटोग्राफी। इस फोटोवॉक में शहर के 42 बडिंग फोटोग्राफर्स ने पार्टिसिपेट किया। इस फोटोवॉक को यंग स्ट्रीट फोटोग्राफी स्पेशलिस्ट हंसल वर्मा ने होस्ट किया।

स्ट्रीट फोटोग्राफर्स की फोटोवॉक में खींची गई फोटो।
ये फोटोवॉक सुबह गौहर महल से शुरू हो कर इकबाल मैदान, मोती मस्जिद, चौक बाजार, जामा मस्जिद होते हुए गौहर महल पर समाप्त हुई।

ठंड में चाय की दुकान वाला।
स्ट्रीट फोटोग्राफी स्पेशलिस्ट हंसल वर्मा ने पार्टिसिपेंट्स को स्ट्रीट फोटोग्राफी की टिप्स दी। स्ट्रीट फोटोग्राफी करते समय इन बातों का खयाल रखें –
1. आपकी डेप्थ ऑफ फील्ड अच्छी होनी चाहिए, हायर अपर्चर उपयोग करे।
2. अपर्चर प्रायोरिटी मोड- स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए सबसे तेज़ और सरल मोड होता है।
3. लोगों के नजदीक फ़ोटो क्लिक करने से आपकी पिक्चर में क्वालिटी बढ़ेगी।
4. स्ट्रीट फोटोग्राफी में कैंडिड फोटो का महत्व होता है।
5. स्ट्रीट फोटोग्राफी में पेशेंस और ऑब्जरवेशन का काफी महत्व है।