भाजपा की मंडल कार्यकारिणी घोषित: वीर सावरकर मंडल में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए

भाजपा की मंडल कार्यकारिणी घोषित: वीर सावरकर मंडल में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia, Former Minister Maya Singh Made Special Invitee Members In Veer Savarkar Division

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर भाजपा कार्यालय

  • – सोमवार रात आई पांच मंडल की सूची
  • – दीनदयाल उपाध्याय, राष्ट्रीय दुर्गादास राठौर, रानी लक्ष्मीबाई, वीर सावरकर व कोटेश्वर मंडल की सूची हुई जारी

सोमवार शाम भाजपा ने पांच मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इनके अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य बनाए गए हैं। पर रोचक यह है कि कभी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तक रहे और अभी भाजपा से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को वीर सावरकर मंडल में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, हालांकि यह भाजपा की परम्परा है कि जो जिस क्षेत्र का होता है वहां के मंडल में उसे विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जाता है। पर मंडल कार्यकारिणी में उनके समर्थकों को स्थान कम ही मिला है।

ग्वालियर भाजपा ने सोमवार शाम को अपने मंडलों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले मंडल कार्यकारिणी की घोषणा संभावित थी। भाजपा के ग्वालियर संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने यह कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें वीर सावरकर मंडल में 80 सदस्य हैं। इसके अध्यक्ष जयंत शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद गर्ग को बनाया गया है। इसी मंडल में खुद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। इनके अलावा पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व विधायक ध्यानेन्द्र सिंह, पूर्व मेला प्रधाधिकरण अध्यक्ष अनुराग बंसल व अन्य को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

अन्य मंडल में यह रही स्थिति

– पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में अध्यक्ष चेतन मंडलोई, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाह सहित कुल 61 सदस्य बनाए गए हैं।

– कोटेश्वर मंडल में अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर, उपाध्यक्ष गंगा थापा सहित 61 सदस्य कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

-रानी लक्ष्मीबाई मंडल में अध्यक्ष विकास गिरि, उपाध्यक्ष महेन्द्र भदौरिया सहित 63 सदस्य कार्यकारिणी में स्थान पाने में कामयाब हुए हैं।

– राष्ट्रीय दुर्गादास राठौर मंडल में अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश भदौरिया के साथ ही 60 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।



Source link