मौसम: MP में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन बाद ठंड से राहत के आसार; पचमढ़ी में पारा 3 डिग्री पर आया

मौसम: MP में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन बाद ठंड से राहत के आसार; पचमढ़ी में पारा 3 डिग्री पर आया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Weather, The Coldest Day In Madhya Pradesh, Winter News Update Minimum Temperature Dropped In Madhya Pradesh

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीहोर तेज ठंड पड़ने से ओस तक जमने लगी है।

  • भोपाल समेत अधिकांश शहरों में तापमान में बढ़ोतरी रही

मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। ऐसा बादल छाने के कारण होगा। इससे मौसम में थोड़ी गर्मी होने से तापमान में गिरावट रुक जाएगी। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके कारण अगले 48 घंटे में प्रदेश में बादल आने की उम्मीद है। इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी।

दो दिन में मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण ऐसा होगा।

दो दिन में मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण ऐसा होगा।

हालांकि अभी तापमान इसी के आसपास बना रहेगा। दो दिन के बाद इसमें दोबारा उतार-चढ़ाव दिखेगा। हवाओं के 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से अधिक चलने के कारण भी ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। बादल नहीं होने के कारण अभी दिन में धूप तेज हो रही है। इसके कारण से दिन का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। प्रदेश में पचमढ़ी में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां रात का पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया।

उमरिया में भी पारा 4 के नीचे आया

प्रदेश में लगातार ठंड का जोर जारी है। पश्चिम मध्यप्रदेश के पचमढ़ी के बाद पूर्वी मध्यप्रदेश के उमरिया में भी तापमान 4 डिग्री के नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। दिन का सबसे ज्यादा तापमान खंडवा में 28.1 डिग्री और खरगौन में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

रविवार को भोपाल के बोट क्लब पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। फोटो- अनिल दीक्षित

रविवार को भोपाल के बोट क्लब पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। फोटो- अनिल दीक्षित

चौबीस घंटे में 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट

प्रदेश भर में रात के तापमान में कई इलाकों में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि दिन का तापमान में 4 डिग्री तक की ऊपर गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

चार महानगरों में ग्वालियर सबसे ठंडा

चार महानगरों की बात की जाए तो ग्वालियर में रात अब भी सबसे ठंडी है। यहां पर रात का परा 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जबलपुर में 5.8, भोपाल 7.1 और इंदौर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

सबसे कम तापमान वाले पांच शहर

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
पचमढ़ी 23.4 3.0
उमरिया 25.3 3.4
रीवा 27.2 4.6
मंडला 23.2 5.0
ग्वालियर 24.3 5.4

सबसे ज्यादा तापमान वाले पांच शहर

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
खंडवा 28.1 9.4
खरगौन 27.4 9.6
रीवा 27.2 4.6
गुना 27.0 7.5
छिंदवाड़ा 26.1 6.2



Source link